Google Analytics Meta Pixel असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 36 विद्यार्थियों को  स्वर्ण पदक - Ekhabri.com

असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 36 विद्यार्थियों को  स्वर्ण पदक

152 स्नातक, 55 स्नातकोत्तर को मिली डिग्री , 2 विद्यार्थियों को पीएच.डी. की डिग्री प्रदान की गई 

हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह  में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 6वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। ट्रिपल आईटी के ऑडिटोरियम में आयोजित इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश और एचएनएलयू के कुलाध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने की। इस मौके पर एचएनएलयू के कुलाधिपति और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम में राईट नेचर एण्ड सस्टेनेबिलिटी और एचएनएलयू जर्नल ऑफ लॉ एण्ड सोशल साइंसेस नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। दीक्षांत समारोह में विधि में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 152 विद्यार्थियों और स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 55 छात्रों के साथ दो विद्यार्थियों सुश्री देबमिता मंडल और सुश्री श्रद्धा राजपूत को एचएनएलयू की फैकल्टी में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में 13 यूजी और 3 पीजी छात्रों को उनकी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 36 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इन पदकों में चांसलर का स्वर्ण पदक, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा के लिए विश्वविद्यालय का स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ राज्य बार काउंसिल स्वर्ण पदक, स्वर्गीय कमल नारायण शर्मा स्वर्ण पदक, स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक, विद्याधर मिश्र स्मृति स्वर्ण पदक, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक, स्वर्गीय हमीदुल्लाह खान पूर्व विधायक कबीरधाम स्वर्ण पदक, स्वर्गीय के. पी. मुंशी स्वर्ण पदक, सैयद वकील अहमद रिजवी स्वर्ण पदक शामिल हैं।दीक्षांत समारोह में भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और एचएनएलयू कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य जस्टिस श्री एम. आर. शाह, भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति  प्रशांत कुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री सैम कोशी, न्यायमूर्ति  संजय के अग्रवाल, राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल के पूर्व निदेशक न्यायमूर्ति श्री गोड़ा रघुराम सहित अनेक शिक्षाविद, विधिवेत्ता, अभिभावकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *