Google Analytics Meta Pixel वाचिक परम्परा को लिपिबद्ध करना समाज के लिए सराहनीय कदम - Ekhabri.com

वाचिक परम्परा को लिपिबद्ध करना समाज के लिए सराहनीय कदम

नवा रायपुर में तीन दिवसीय जनजातीय वाचिकोत्सव संपन्न

रायपुर-नवा रायपुर में तीन दिवसीय जनजाीतय वाचिकोत्सव 2023 का आज समापन हुआ। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी ने वाचिकोत्सव में प्रदेशभर से हिस्सा लेने वाले जनजातीय समुदाय के प्रबुद्धजनों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नवा रायपुर द्वारा भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनजातीय वाचिकोत्सव 2023 के अंतिम दिवस जनजातियों में गोत्र व्यवस्था एवं गोत्र चिन्हों की अवधारणा तथा जनजातियों की विशिष्ट परम्पराएं, रीति-रिवाज एवं विश्वास संबंधी सत्र का पृथक-पृथक संचालन हुआ। जिसमें प्रदेशभर से आए हुए जनजातीय वाचकों ने विषय पर आधारित वाचिक ज्ञान पर अपना अनुभव साझा किया। जनजातीय समाज के प्रबुद्धजनों ने अपने वाचिक ज्ञान को साझा करने के साथ-साथ जनजातीय समाज की समााजिक एवं धार्मिक व्यवस्था में इनके महत्व पर प्रकाश डाला।टीआरटीआई भवन, नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे विषय विशेषज्ञ श्री शेर सिंह आचला ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा हमारे पूर्वजों के वाचिक परम्परा को लिपि के रूप में समाहित करने के लिए जो अभियान चलाया गया है, वह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस वाचिकोत्सव में प्रदेशभर के जनजातीय समुदाय के प्रबुद्धजनों ने हमारे पूर्वजों के द्वारा समाज को बताई गई कथा, कहानी, लोकोक्तियां, देवी-देवताओं की स्तुति हमारे समाज में पीढ़ी दर पीढ़ी वाचिक परंपरा का आदिकाल से निर्वहन किया जा रहा है। इस वाचिक परम्परा को लिपिबद्ध करना जनजातीय समाज के लिए बहुत उपयोगी होगा। इस अवसर पर श्री बी.एल कोर्राम, श्रीमती उषा लकड़ा, निर्मल बघेल, आदिमजाति अनुसंधान विभाग के अनुसंधान अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह, संयुक्त संचालक प्रज्ञान सेठ एवं जनजातीय समुदाय के प्रदेशभर से आए हुए लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *