हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुराने सिम कार्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) को प्रोसेस करके उनसे असली सोना बनाने का कारनामा कर दिखाया है। इस अनोखे प्रयोग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इंटरनेट पर पुराने सिम कार्ड्स की चर्चा और डिमांड अचानक बढ़ गई है।
इस चीनी नागरिक की पहचान किआओ के रूप में हुई है, जो हुइझोउ शहर का रहने वाला है। 20 जनवरी 2026 को किआओ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह रसायनों से भरे ड्रम में हजारों पुराने सिम कार्ड और खराब चिप्स को प्रोसेस करते नजर आए। किआओ ने बताया कि उन्होंने करीब 2 टन ई-वेस्ट इकट्ठा किया था। कई जटिल रासायनिक प्रक्रियाओं, धोने और जलाने के बाद, वह इसमें से 191.73 ग्राम शुद्ध सोना निकालने में कामयाब रहे। बाजार भाव के अनुसार, इस सोने की कीमत लगभग 2,00,000 युआन यानी करीब 26.59 लाख भारतीय रुपये आंकी गई है।
किआओ ने बताया कि सिम कार्ड और कंप्यूटर चिप्स को लंबे समय तक जंग से बचाने और डेटा ट्रांसमिशन को बेहतर करने के लिए उनके कुछ हिस्सों पर सोने की बेहद पतली परत चढ़ाई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सिम में करीब 0.001 ग्राम तक सोना हो सकता है। हालांकि, किआओ ने वीडियो के साथ लोगों को सख्त चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद जटिल है और इसमें खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल होता है, जो आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसे केवल प्रोफेशनल्स द्वारा ही नियंत्रित वातावरण में किया जाना चाहिए। साथ ही, कई जगहों पर निजी तौर पर ई-वेस्ट से धातु निकालना गैरकानूनी भी है, इसलिए लोग लालच में आकर इसे घर पर दोहराने की कोशिश न करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...