रायपुर। छत्तीसगढ़ में घर खरीदने का सपना अब साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 की शुरुआत हो चुकी है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
2 दिन में 8 करोड़ की बुकिंग, लोग बोले- ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा!
वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 के तहत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आवासीय और व्यावसायिक भवनों पर 10% से 30% तक की छूट दी जा रही है। इस योजना के तहत केवल 2 दिनों में 56 भवनों की बुकिंग हो चुकी है, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है।
गृह निर्माण मंडल के सचिव अंकित आनंद (भ.प्र.से.) ने बताया कि यह योजना खासतौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिससे वे कम कीमत में अपने सपनों का घर खरीद सकें।
राज्यभर में उपलब्ध हैं किफायती आवास
गृह निर्माण मंडल आयुक्त कुंदन कुमार (भ.प्र.से.) ने जानकारी दी कि योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, कवर्धा, नवा रायपुर, महासमुंद, अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा सहित कई प्रमुख शहरों में आवास उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन बुकिंग और टोल फ्री हेल्पलाइन से आसान प्रक्रिया
योजना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम तैयार किया गया है। इच्छुक लोग गृह निर्माण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cghb.gov.in पर जाकर अपना घर आसानी से बुक कर सकते हैं। साथ ही टोल फ्री नंबर 18001216313 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।
जल्द करें आवेदन, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर!
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की छूट दोबारा मिलना मुश्किल हो सकता है। लोग इस मौके का भरपूर फायदा उठा रहे हैं और तेजी से बुकिंग करा रहे हैं। अगर आप भी अपने सपनों का घर खरीदना चाहते हैं, तो यह सुनहरा अवसर हाथ से जाने न दें!
#छत्तीसगढ़ #सस्ता_आवास #वनटाइमसेटलमेंट #घरखरीदें
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...