रायपुर, 3 मार्च 2025:नक्सल गतिविधियों के लिए कुख्यात पामेड़ इलाके में 50 साल बाद यात्री बस सेवा शुरू हो गई है। कभी नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले इस क्षेत्र में सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों की मेहनत से विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर बसे उसूर ब्लॉक के पामेड़ समेत सात ग्राम पंचायतों को अब यात्री बस की सुविधा मिल रही है। पहले यहां के ग्रामीणों को तेलंगाना होकर सफर करना पड़ता था, लेकिन अब वे सीधे बीजापुर से पामेड़ पहुंच सकते हैं।
नक्सल गढ़ में 50 साल बाद मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा के अनुसार, सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्लानार” के तहत इस इलाके में तेज़ी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आधार कार्ड, राशन कार्ड और राशन दुकान जैसी सुविधाएं अब गांव में उपलब्ध हैं। पहले यहां तैनात जवानों को वेतन और अखबार तक हेलीकॉप्टर से भेजे जाते थे, लेकिन अब सड़क बनने और बस सेवा शुरू होने से यह कठिनाई खत्म हो चुकी है।
सड़क थी, लेकिन नक्सलियों ने किया था कब्जा
पामेड़ में 50 साल पहले भी सड़क थी, लेकिन वाहनों का संचालन नहीं हो सका। धीरे-धीरे नक्सलियों ने इलाके पर कब्जा कर लिया और इसे अपनी राजधानी बना लिया। अब सरकार के प्रयासों से यहां कैंप स्थापित किए गए हैं, सड़कों का विस्तार हो रहा है और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।
अब रोजाना चलेगी बस, विकास की ओर बढ़ रहा पामेड़
बीजापुर से पामेड़ के लिए बस सेवा शुरू हो गई है, जो आवापल्ली, बासागुड़ा, तररेम, चित्रागेल्लूर, गुंडेम, कोंडापल्ली, जीडपल्ली, करवगट्टा और धर्माराम होते हुए पहुंचेगी। ग्रामीणों को अब लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार में भी सुधार होगा। सरकार इस इलाके को पूरी तरह से मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कटिबद्ध है, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की रोशनी फैल सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...