दुर्ग । पाटन शहर के युवाओं के लिए मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बेहद खास जगह होगी। 4 एकड़ में बन रहे इस कांप्लेक्स में इंडोर स्पोर्ट्स के ढाँचे के साथ ही लाइब्रेरी की सुविधा भी होगी। गार्डन, स्वीमिंग पुल आदि सुविधाओं से सुसज्जित इस परिसर में आधुनिक लाइब्रेरी भी होगी जिसमें सभी विषयों से संबंधित अच्छी पुस्तकों का शानदार कलेक्शन होगा।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित अनेक निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही पूरे परिसर का लेआउट भी देखा। कलेक्टर ने कहा कि खेल एवं युवा विकास के मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जो भी बेहतर सुविधाएं इस कांप्लेक्स में हो सकती हैं उसे यहाँ उपलब्ध कराएं ताकि पाटन के युवाओं के लिए यह परिसर काफी उपयोगी हो सके। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने यहाँ विस्तार से मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने पाटन शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण के अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में भी समीक्षा की। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा भी उपस्थित थे।
आडिटोरियम के निर्माण कार्य का भी किया निरीक्षण- कलेक्टर ने शहर में प्रस्तावित आडिटोरियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यो को तेजी से समाप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान एसडीएम विपुल गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...