नगर के विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध रूप से कर रही कार्य : बघेल

मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 8 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
हॉस्पिटल सेक्टर से लगे हुडको मैदान में 3 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को भिलाई नगर पलिक निगम क्षेत्र में स्थित हुडको में आयोजित कार्यक्रम में 3 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत के 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नगर के विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। विकास कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता की मांगे प्राथमिकता के साथ पूरी की जाएगी। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर एवं विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर स्थित भगवान श्री राम और हनुमान की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कोरोनाकाल के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि इस संकटकाल में आम जनता, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मिलकर सामना किया। उन्होंने कहा की ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता को कोरोना काल के दौरान जान गंवाई थी, उनके लिए महतारी दुलार योजना के तहत 500 रुपए की छात्रवृत्ति प्रति माह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 56 लाख बीपीएल कार्ड एवं 10 लाख एपीएल कार्ड लोगों को जारी किए हैं और उसे आधार से लिंक करवाया है ताकि सही व्यक्ति के पास राशन पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत कम कीमतों पर दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार ने फ्री होल्ड, रजिस्ट्री दर में कमी और शहरी क्षेत्र में छोटे भूखंड की रजिस्ट्री की सुविधा दी है, जिसका लाभ नगर के विकास में हो रहा है। उन्होंने कहा कि हुडको मैदान में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन बनने से शादी और अन्य कार्यक्रम के लिए लोगों को सुविधा हो जाएगी।
सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी तन्मयता से काम कर रही: अकबर
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी तन्मयता से काम कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने वादे के अनुरूप किसानों को कर्जा माफ किया, पूरे देश में पहला यूनिवर्सल पीडीएस सिस्टम छत्तीसगढ़ में लागू है। सरकार ने सबको राशन देने के अपने वचन को निभाया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस सत्र में एक करोड़ पांच लाख मीटरिक टन धान की खरीदी करेगी। नगर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं की जाएगी। कार्यक्रम को विधायक देवेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने इन कार्यों का किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर 3 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत वाले 8 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमे हॉस्पिटल सेक्टर से लगी हुडको मैदान 3 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य के अलावा वार्ड 70 में शारदा संघ के संस्था प्रांगण में शेड निर्माण, पेवल ब्लाक एवं बोर खनन कार्य लागत 8 लाख रूपए, वार्ड 70 अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण के समीप पेवल ब्लाक लगाने का कार्य लागत 4 लाख रूपए, वार्ड 67 सेक्टर 08 सड़क 05 में व्हालीवाल कोर्ट निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड 67 सेक्टर 08 सड़क 10 में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड 67 सेक्टर 08 सड़क 12 में गार्डन व बैंडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, जोन 01 अंतर्गत हुडको एवं सेक्टर 08 के विभिन्न स्थानों पर पेवन ब्लाक लगाने का कार्य लागत 25 लाख एवं वार्ड 70 हुडको तालाब में पचरी निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था कार्य 19 लाख रूपए शामिल है। इस अवसर पर अंत्यावसायी विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...