Google Analytics Meta Pixel रायपुर ऑटो एक्सपो में सरकार दे रही है टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट - Ekhabri.com

रायपुर ऑटो एक्सपो में सरकार दे रही है टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट

  • ऑटो मोबाइल्स व्यवसाय में होगी वृद्धि

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राडा की मांग पर आवश्यक पहल करते हुए राजधानी रायपुर में आयोजित आटो एक्सपो-2023 में सभी प्रकार की वाहनों पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ऑटो एक्सपो के दौरान वाहन खरीदी करने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं ऑटो मोबाइल्स डीलर्स के व्यवसाय में वृद्धि होगी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस सकारात्मक पहल से ऑटो मोबाइल्स सेक्टर में हर्ष व्याप्त है और उन्होंने इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत और फायदेमंद बताया है।

गौरतलब है कि ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ सरकार के समक्ष यह मांग रखी थी कि वित्तीय वर्ष 2023 की समाप्ति से ठीक पहले राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो- 2023 में सभी प्रकार की वाहनों पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट प्रदान की जाए। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर और सचिव परिवहन विभाग एस. प्रकाश से प्रत्यक्ष मुलाकात करते हुए निवेदन किया गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल पर सरकार ने उद्योग-व्यापार क्षेत्र के लिए दूरगामी सोंच रखते हुए इससे पूर्व कई निर्णय लिए थे। जिसके कारण ही देश भर मे कोरोनाकाल के दौरान जहां अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी, वहीं छत्तीसगढ़ में न केवल यह अप्रभावित रहा बल्कि उत्तरोत्तर प्रगति भी की थी। इसमें ऑटो मोबाइल्स का सेक्टर भी शामिल था। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को जो छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों के कारण मजबूती मिली है उससे छत्तीसगढ़ राज्य में ऑटो मोबाइल्स व्यवसाय ने भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय का रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने स्वागत करते हुए कहा है की एक बार फिर साबित हो गया है की भूपेश है तो भरोसा है। सभी वाहनों की बिक्री पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स में छूट की स्वीकृति से ऑटो एक्सपो 2023 के आयोजन को लेकर डीलर्स का उत्साह दोगुना हो गया है। रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर और सचिव परिवहन विभाग एस. प्रकाश और परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा का आभार व्यक्त किया है।

रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक गर्ग ने कहा है कि इस छूट से वाहनों के मूल्य पर दोपहिया में 4 फीसदी और चार पहिया में 4.5 से 5 फीसदी तक का फायदा ग्राहक को मिलेगा। मुख्यमंत्री बघेल की इस स्वीकृति से प्रदेश में वाहनों की बिक्री कई गुना बढ़ जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *