कोरोनावायरस संकट की वजह से सरकार के राजस्व पर तगड़ी चोट पड़ी है.अप्रैल-जून तिमाही में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 32.3 फीसदी की गिरावट आई है. एडवांस टैक्स कलेक्शन की पहली किस्त 76 फीसदी घट गई है. इस वजह से डायरेक्ट टैक्स में इतनी कमी आई है. सीधे तौर पर यह लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियों के लगभग ठप पड़ जाने का नतीजा है.
कॉरपोरेट एडवांस टैक्स कलेक्शऩ 80 फीसदी घटा
इनकम टैक्स अधिकारियों के मुताबिक कॉरपोरेट एडवांस टैक्स में लगभग 80 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं एडवांस पर्सनल टैक्स में 64 फीसदी की गिरावट आई है.
कंपनियों के लिए पहली तिमाही में एडवांस टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख 15 जून थी. अप्रैल-जून में लॉकडाउन की वजह से कारोबार लगभग ठप रहा. टैक्स कलेक्शन पर इसका असर पड़ा है.
अगर जोन के हिसाब से देखें तो अप्रैल-जून में दिल्ली जोन में टैक्स कलेक्शन में 42.9 फीसदी की कमी आई. चेन्नई जोन में यह कमी 52.2 फीसदी दर्ज की गई. हैदराबाद जोन में 43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि मुंबई जोन में टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई लेकिन यह मामूली रही. यहां इसमें सिर्फ 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बेंगलुरू जोन में हुई. यहां डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
2020-21 में कॉरपोरेट टैक्स लक्ष्य 6.81 लाख करोड़ रुपये
वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सरकार ने 6.81 लाख करोड़ रुपये के कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य रखा है. इसके साथ ही 6.38 लाख करोड़ रुपये के इनकम टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य है. इसमें सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स भी शामिल है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेवेन्यू में कमी से सरकार के लिए और दिक्कतें पैदा होंगी. अब इसके सामने अपने खर्चे और योजनाओं को लागू करने के लिए फंड की कमी हो जाएगी. इसका आर्थिक विकास दर पर निश्चित तौर पर असर पड़ेगा.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...