Google Analytics Meta Pixel राज्यपाल और मुख्यमंत्री 31अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे - Ekhabri.com

राज्यपाल और मुख्यमंत्री 31अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

 

रायपुर, 30 अगस्त 2024। राज्यपाल रमेन डेका 31 अगस्त को बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10.00 बजे राजभवन रायपुर से रवाना होकर 10.35 बजे हेलीपैड से पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के ग्राउंड पर पहुंचेंगे। सुबह 10.40 बजे से 10.55 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। इसके बाद, सुबह 11.00 बजे से 12.00 बजे तक दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। समारोह के बाद दोपहर 12.00 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे और दोपहर 1.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 3.00 बजे पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड से रतनपुर के लिए रवाना होंगे, जहां 3.15 बजे महामाया देवी का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद शाम 4.05 बजे हेलीपैड से रायपुर के लिए लौटेंगे।

 

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, विधायक अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बिलासपुर के दौरे का कार्यक्रम

 

रायपुर, 30 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 31 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9.45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां सुबह 10.30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे बिलासपुर के एक निजी होटल में आयोजित जिला उद्योग संघ बिलासपुर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर से रवाना होकर 3.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *