रायपुर, 19 जुलाई 2025/राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेन डेका ने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से आगामी दो माह में स्पष्ट शिक्षा सुधार रोडमैप प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
राजभवन में आयोजित कुलपतियों की बैठक में उन्होंने कहा कि ऐसे पाठ्यक्रम, जिनमें छात्रों और शिक्षकों की संख्या नगण्य है, उन्हें बंद किया जाए। निजी विश्वविद्यालयों से आग्रह किया गया कि वे प्रबंधन से चर्चा कर शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने की ठोस योजना तैयार करें और उसे सितंबर तक प्रस्तुत करें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों के लिए एक पोर्टल विकसित किया जाएगा, जिसमें एडमिशन से लेकर सभी शैक्षणिक गतिविधियों का अद्यतन विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाएगा।
राज्यपाल डेका ने यूजीसी के मापदंडों और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जो विश्वविद्यालय ‘नेक’ ग्रेडिंग के पात्र हो चुके हैं, वे अनिवार्य रूप से ग्रेडिंग प्रक्रिया में भाग लें। साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
June 29, 2026 /
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...