रायपुर, 26 जनवरी 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश देते हुए कहा कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी श्रेष्ठ हैं। गणतंत्र दिवस हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है और यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी का भी साक्षी है। प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, जिसका आधार अटल जी की समावेशी सोच और सुशासन का मंत्र है।
IMG 20250126 WA0015
राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपए का भुगतान और भूमिहीन किसानों के लिए कल्याण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नई औद्योगिक नीति के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
माओवाद पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रोशनी पहुंची है। बस्तर ओलंपिक और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के जरिए शांति और खुशहाली की ओर कदम बढ़ाए गए हैं।
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम की ननिहाल और उनके वनवास काल की साक्षी रही भूमि है। धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए अयोध्या धाम दर्शन योजना जैसी पहल की गई है।
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...