रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोक भवन में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। उपस्थित लोगों ने देश के लिए दोनों महान नेताओं के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।










