Google Analytics Meta Pixel रायपुर में छाया जीपीएम का पर्यटन वैभव, नई पहचान की बढ़ी उम्मीदें - Ekhabri.com

रायपुर में छाया जीपीएम का पर्यटन वैभव, नई पहचान की बढ़ी उम्मीदें

रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन वैभव की आकर्षक प्रस्तुति की गई। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की पर्यटन संभावनाओं को प्रदेश और देश के पर्यटन जगत के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया है।

विशेष स्टॉल के माध्यम से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नैसर्गिक सौंदर्य, हरे-भरे वनांचल, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों, धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्रों और पर्यटन स्थलों की खासियतों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया जा रहा है। आयोजन में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, ट्रैवल ट्रेड से जुड़े लोगों और आगंतुकों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों तथा उनकी विशेषताओं की जानकारी दी जा रही है।

 

स्टॉल के जरिए जिले की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी जानकारी दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य जीपीएम जिले को पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के साथ स्थानीय पर्यटन को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाना है।

 

पर्यटन विकास से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

 

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रकृति, संस्कृति और विरासत का अनूठा संगम है। जिले में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। जिला प्रशासन पर्यटन स्थलों के संरक्षण, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आवश्यक सुविधाओं के विकास के साथ उन्हें व्यापक पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

Read Also  मुख्यमंत्री बोले– बाबा हरदास राम साहिब का जीवन मानवता का संदेश

 

उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर विकसित होंगे। पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय समुदाय को जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं को और मजबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही पर्यटन विकास से जिले की विशिष्ट पहचान भी प्रदेश और देश के स्तर पर मजबूत होगी।

 

प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर

 

कलेक्टर ने कहा कि जिले की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने के साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त रखना प्रशासन के साथ आम नागरिकों और पर्यटकों की भी साझा जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की सहभागिता से पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता और विशिष्ट पहचान को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण और विरासत संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है।

 

पर्यटन ब्रांडिंग के लिए अहम मंच बना आयोजन

 

‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ में जीपीएम जिले की सहभागिता पर्यटन ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विशेष स्टॉल के माध्यम से जिले के पर्यटन स्थलों की जानकारी पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों, ट्रैवल ट्रेड प्रतिनिधियों और आगंतुकों तक पहुंचाई जा रही है।

 

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित यह पहल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आयोजन के जरिए जिले की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विविधता को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, पर्यटन विकास के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की संभावनाओं को भी सामने रखा जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *