Google Analytics Meta Pixel राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य शुभारंभ :राजिम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक समागम का केंद्र: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य शुभारंभ :राजिम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक समागम का केंद्र: मुख्यमंत्री

puja11
puja11

रायपुर- माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य शुभारंभ आतिशबाजी के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य अतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मस्व, पर्यटन एवं गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की। समारोह में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ल, अभनपुर विधायक श्री धनेन्द्र साहू, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने भगवान श्री राजीव लोचन की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राजिम को कमल क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। माघी पुन्नी मेला के स्वरूप को बिगाड़ कर पूर्ववर्ती सरकार ने कुंभ बना दिया, जिनका खूब विरोध हुआ। हमने छत्तीसगढ़ में सत्ता की बागडोर सम्हालने के बाद इसके प्राचीन एवं गरिमामय स्वरूप को यथावत रखने के लिए संशोधन बिल लाया। हमारी सरकार राज्य की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए लगातार नए-नए निर्णय लिए जा रहे हैं। इस बार राज्य में रिकार्ड धान खरीदी हुई है। राज्य में 23 लाख 41 से अधिक किसानों से सरकार ने 107.53 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है। हमरी किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में खेती का रकबा और किसानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। बीते 4 सालों में धान बेचने वालों किसानों की संख्या और उर्पाजित धान की मात्रा लगभग दो गुनी हो गई है। किसानों के साथ-साथ सभी वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हमने कई नई योजनाएं शुरू की है। गौठान और गोधन न्याय योजना से ग्रमाीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने तथा ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने का नया अवसर सुलभ हुआ है।  गरियाबंद जिले के तीन गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने का काम हो रहा है। अब बिजली उत्पादन का भी काम होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य में 10 हजार गौठान बने है। जिससे पशुपालक किसान और गौपालक खुश है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी होने से पशुपालकों को अतिरिक्त आय होने लगी है। राज्य में डेयरी की संख्या बढ़ी है। लघु वनोपज से हर गरीब के घर में पैसा आया है। शिक्षा के लिए स्कूल भवन एवं अन्य अधोसंरचना के विकास के लिए 1000 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

Read Also  TODAYS RECIPIE: कॉर्न मेथी मलाई

नवीन मेला ग्राऊंड का विकास किया जा रहा

धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रजध्वज साहू ने पुन्नी मेला की बधाई देते हुए कहा कि नवीन मेला ग्राऊंड का विकास किया जा रहा है। अगले साल यह मेला नए मैदान में लगेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र जी ने अपने वनवास काल  के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में 2200 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। वानवास काल के पूरे दस साल छत्तीसगढ़ में गुजारे थे। प्रभु श्रीराम के वनवास काल की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास किया जा रहा है। भगवान श्रीराम वनवास काल के दौरान राजिम से गुजरे थे। यहां राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत 19 करोड़ रूपए की लागत के काम कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन किलोमीटर तक सड़क के लिए 41 करोड़ रूपए का काम नवीन मेला मैदान पर होगा। यह सड़क फोरलेन होगी। बोटिंग से लेकर अन्य कार्य आने वाले समय में होगा। मंच, बोर, लेबलिंग का काम शुरू हुआ है। राजिम, चौबेबांधा नवागांव मार्ग के लिए राशि स्वीकृत हुई है। घाट निर्माण भी शुरू हो गया है। मेला में आवश्यकतानुसार जनता को कोई दिक्कत न हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। श्री साहू ने कहा कि माता राजिम की भक्ति एवं भगवान विष्णु के कृपा इस क्षेत्र पर बनी हुई है। पंचकोशी यात्रा जिनमें पटेश्वरनाथ महादेव, चम्पेश्वरनाथ महोदव, ब्रम्केश्वरनाथ महोदव, फणिकेश्वरनाथ महोदव, कोपेश्वरनाथ महादेव तक पैदल यात्रा करने की अनोखी परंपरा इस क्षेत्र में है।  वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि इस क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है। 118 साल पुराना राजपत्र में राजिम मेला का जिक्र है। राजिम एक शहर नहीं बल्कि संस्कृति एवं आस्था का केन्द्र है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...