Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने भिंभौरी ने महाविद्यालय खोलने और उफरा में सामाजिक भवन के निर्माण की घोषणा की - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने भिंभौरी ने महाविद्यालय खोलने और उफरा में सामाजिक भवन के निर्माण की घोषणा की

ग्राम उफरा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज
के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Read Also  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रशासनिक अमला राज्य के विशेष पिछड़ी जनजातियों को पोषण चौपाल के माध्यम से जागरूक कर रहा है।


उफरा में हाईस्कूल का आहता और सायकल शेड निर्माण की घोषणा

उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनेगा

रायपुर -मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के ग्राम उफरा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के 77वां वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी, स्वामी आत्मानंद सहित अन्य महापुरुषों के शैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि बेमेतरा जिला से मेरा पुराना और गहरा नाता रहा है। प्रदेश में सामाजिक कार्यक्रम लगातार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने पाटन राज में आयोजित होने वाले केंद्रीय अधिवेशन में समाज को आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन-आकांक्षाओं के अनुरुप ग्राम भिंभौरी में महाविद्यालय खोलने, उफरा में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने तथा उफरा में स्कूल के लिए आहता निर्माण एवं साइकिल शेड निर्माण कराये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कराये जाने की भी मंजूरी दी। कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन पर्यावरण और आवास मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस वर्ष किसानों से सर्वाधिक धान का उत्पादन किया है और इस वर्ष सरकार ने 107 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। इससे 22 हजार करोड़ रुपया सीधा किसानों के खाता में गया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीन किस्त की राशि दे दी गई है, चौथे किस्त की राशि 31 मार्च को किसानों के खाते में डाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोदो, कुटकी और रागी की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। इस वर्ष मूंग, उड़द, अरहर को भी समर्थन मूल्य में खरीद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बेमेतरा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यहां केे महापुरुषों ने समाज में शिक्षा का अलख जगाया है। मुख्यमंत्री ने उनका पुण्य स्मरण करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि बहुत बड़े दानवीर श्री पूनाराम परगनिहा ने 51 गांव को दान में दिया था। जिससे आज स्कूल का संचालित हो रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष श्री चोवा राम वर्मा, चंद्रशेखर परगनिहा, शिवा चंद्रवंशी, पोषण वर्मा, रोहित वर्मा, नरोत्तम वर्मा, तोरण नायक, प्रकाश वर्मा, अरुण परगनिहा, प्रेमलाल वर्मा सहित समाजित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...