बस्तर के स्वास्थ्य केंद्रों में 46 की पोस्टिंग
रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने 2021 में एमबीबीएस पासआउट 66 डॉक्टरों को संविदा नियुक्ति दी है। इन सभी डॉक्टरों को बस्तर और सरगुजा के आदिवासी बहुल जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती दी गई है। इनमें से सबसे अधिक 66 डॉक्टरों को बस्तर संभाग के जिलों में तैनात किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 66 डॉक्टरों के नाम से दो साल की संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इन नए डॉक्टरों को तुरंत ही ड्यूटी जॉइन करने को कहा गया है। ड्यूटी जॉइन करने के 15 दिन के भीतर ही उन्हें संबंधित जिले के मेडिकल बोर्ड से जारी प्रमाणपत्र पेश करने का भी निर्देश हैं। आदिवासी क्षेत्रों में तैनात इन डॉक्टरों का हर महीने 55 हजार रुपए का मानदेय दिया जाना है। सामान्य क्षेत्रों में यह मानदेय 45 हजार रुपए महीना मिलता है। नियुक्ति आदेश में कहा गया है, डॉक्टरों को उनकी नियुक्ति स्थल पर ही रहना होगा। मुख्यालय के अलावा कहीं और से आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई हो सकती है।
दो साल की अनिवार्य सेवा के तहत नियुक्ति
यह नियुक्ति मेडिकल शिक्षा के दो साल के अनिवार्य सेवा बांड के तहत हुई है। यह सेवा अवधि उन्हें अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। अगर ये डॉक्टर संबंधित केंद्र पर जॉइन नहीं देते अथवा जॉइन करने के बाद दो साल का कार्यकाल पूरा नहीं करते उनसे बांड राशि की वसूली होगी। उनका मेडिकल काउंसिल से पंजीयन भी रद्द हो सकता है।
बस्तर के इन स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्ति
बुनागांव, सानाबाल (कोण्डागांव), सेंड्रा, तारलागुड़ा, मिरतुर, कोशलनार, चेरपाल, ईलमिड़ी (बीजापुर), पामेड़, ताड़ोकी, आमाबेड़ा, किसकोड़ो, कापसी, कुरेनार, परतापुर, पी.वी. 63, गोण्डाहूर (कांकेर), बारसूर, बड़े तुमनार, फरसपाल, छिंदनार, पालनार, पोटाली, सूरनार, बड़े गुड़रा, भूसारास (दंतेवाड़ा), केरलापाल, बुडदी, गादीरास, चिंतागुफा, चिन्तलनार, गोगुंडा, जगरगुंडा, गोलापल्ली, किष्टाराम, तोगपाल, गोरली, पुसपाल, कुकानार, सौतनार, इडजेपाल (सुकमा), धौणाई, कोहकामेटा, कुतूल, गारपा, हांदावाड़ा (नारायणपुर)।
सरगुजा के इन स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्ति
बलंगी, डिंडो, सबाग (बलरामपुर-रामानुजगंज), कंदरई, धरसेड़ी, चुनगढ़ी (सूरजपुर), कटगोड़ी, बोडार, कुंवारपुर, माडीसरई, बंजारीडाड (कोरिया), तमता, झिक्की, बटईकेला, दोकड़ा, कुंजारा, कुस्तुरा, सोनक्यारी, आस्टा और आरा (जशपुर)।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...