छत्तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद सत्तारुढ़ कांग्रेस और भाजपा में सीट जीतने की संभावना पर महामंथन जारी है। कांग्रेस ने 75 पार का लक्ष्य रखा था तो भाजपा ने सीटों का आंकड़ा तय नहीं कर पूरा फोकस सत्ता वापसी पर किया। अब दोनों पार्टियां जीतने की संभावना का पता लगाने के लिए गुणा-भाग कर रही हैं। चुनाव में दोनों ही पार्टियों के बागी भी ताल ठोक रहे थे। लिहाजा बागियों ने कहां-कहां और किसका खेल बिगाड़ा है, इस पर भी चर्चा हो रही है। कांग्रेस और भाजपा की समीक्षा बैठक में मिली रिपोर्ट किसी को खुश तो किसी को चिंता में डालने वाली है।
चुनाव में कांग्रेस के बागियों और भितरघातियों की रिपोर्ट ने पार्टी के नेतृत्व के माथे पर शिकन ला दिया है। समीक्षा बैठक में मिले फीडबैक में सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को हो रहा है। यही वजह है कि प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अलग-अलग संभाग के प्रत्याशियों से वन टू वन चर्चा की। चुनाव में 20 बागी मैदान में डटे रहे, इनमें से 12 कांग्रेस के हैं। इसके अलावा कांग्रेस 15 सीटों पर भितरघातियों से नुकसान होने की आशंका है। कांग्रेस के आंतरिक रिपोर्ट की माने तो उसके 75 पार के लक्ष्य में 27 सीटों का नुकसान हो सकता है।
मतदान के बाद भाजपा में भी हार-जीत का अंकगणित बैठाने की कवायद जारी है। भाजपा को भीतरघात का सामना तो नहीं करना पड़ा है, लेकिन उसके बागी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। चुनाव में उसके 8 बागी मैदान में थे। भाजपा ने चुनाव के दौरान ही एक निजी कंपनी को फीडबैक लेने को जिम्मेदारी सौंप दी थी। इस कंपनी ने पार्टी को रिपोर्ट दी है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया इस रिपोर्ट को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। अब इस रिपोर्ट पर मंथन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस और भाजपा ने हार-जीत का आकलन शुरू कर दिया है। दोनों ही पार्टियों की रिपोर्ट हाईकमान के पास पहुंच चुकी है। रिर्पोटें बताती हैं कि दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर है। तीन दिसंबर को परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा कि पार्टियों की आंतरिक रिपोर्ट में कितना दम था और बागियों और भितरघातियों ने किस पार्टी को कितना नुकसान पहुंचाया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...