Google Analytics Meta Pixel सियासी निशाने पर सरकारी कर्मचारी - Ekhabri.com

सियासी निशाने पर सरकारी कर्मचारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों से चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम मांगे हैं। प्रत्याशियों के नाम भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मतदान के दिन प्रदेश कांग्रेस के कंट्रोल रूम को शिकायत मिली थी कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी निर्वाचन नियम के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस के इस कदम पर भाजपा ने कहा कि इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस चुनाव हार मान चुकी है। वह अपनी हार का ठीकरा अधिकारियों और कर्मचारियों पर फोड़ने की तैयारी कर रही है।

 

 

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने प्रत्याशियों को लिखें पत्र में कहा है कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से उन अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी भेजें, जिनकी चुनाव के दौरान कार्यप्रणाली निर्वाचन नियमावली के विरुद्ध थी। इस जानकारी में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी का नाम और पद शामिल हों। यह जानकारी 30 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेजने के लिए कहा गया है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी कह चुके हैं कि वह प्रत्याशियों से रिपोर्ट मंगवा रहे हैं कि अधिकारियों का चुनाव में क्या रूख रहा? हालांकि चुरहट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का कहना है कि उन्हें अभी तक किसी तरह का कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है

 

 

 

 

भाजपा ने कांग्रेस के पत्र पर टिप्पणी की है कि कमलनाथ समेत पूरी कांग्रेस ने नैतिक रूप से हार स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस की यह पुरानी आदत है कि अपनी हार के लिए ईवीएम, अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदार बताती रही है। अगर वास्तव में कांग्रेस की सरकार बन रही होती तो उसे ऐसी जानकारी प्रत्याशियों से मांगने की आवश्यकता ही नहीं होती। यह पूरी कवायद अभी से हार का ठीकरा अधिकारियों और कर्मचारियों पर फोड़ने की है।

Read Also  ओडिशा में मिले छत्तीसगढ़ के प्रेमी जोड़े के शव:एक ही फंदे पर लटक रही थी बॉडी, 15 अप्रैल को हुए थे लापता

 

 

 

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा अपने प्रत्याशियों को पत्र लिख कथित गैरजिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी जानकारी मांगने से प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। भाजपा इसे कांग्रेस की हार की स्वीकरोक्ति के रूप में देख रही है तो कांग्रेस की असली मंशा अभी स्पष्ट नहीं है कि यह जानकारी जुटाकर वह क्या करेगी? अगर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों अपने कर्तव्यों का निवर्हन नहीं करते हैं तो भी इस पर एक्शन लेने का अधिकार चुनाव आयोग के पास है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *