Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस पर गांरटी पूरी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस पर गांरटी पूरी

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने सुशासन दिवस पर मोदी की एक और गारंटी पूरी कर दी। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों से दो साल के धान का बकाया बोनस देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वादे के पूरे होने की गारंटी दी थी। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 11.76 लाख किसानों 3,716 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया। यह राशि दो साल के धान के बोनस की बकाया राशि है। हालांकि बोनस की राशि देने की तिथि घोषित होने के बाद कांग्रेस किसानों के बीच श्रेय लेने में जुट गई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल्द भुगतान करने का अनुरोध कर दिया।

 

 

 

प्रदेश के किसानों का साल 2016-17 और 2017-18 का बोनस बकाया था। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के लिए ‘मोदी की गारंटी 2023’ नाम से संकल्प पत्र जारी किया था। इसमें किसानों को बकाया धान के बोनस देने का वादा किया गया था। भाजपा ने राशि जारी करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को चुना। भाजपा वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रमन सिंह के नेतृत्व में हमारी 15 साल सरकार रही। तब हम दो साल का धान बोनस नहीं दे पाए थे। हमने मोदी गारंटी में वादा किया था कि बकाया बोनस देंगे। हमने सब किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी है। भाजपा जो कहती है, वो करती है।

Read Also  नेपाल में ओली ने छोड़ा प्रचंड का साथ, खतरे में सरकार

 

 

रायपुर के बेंद्री गांव में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के 11 लाख 76 हजार 815 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपए ट्रांसफर किए। किसानों को प्रति क्विंटल 300 रुपए की दर से बोनस राशि दी गई है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री साय को एक पत्र लिखकर किसानों का बकाया बोनस तत्काल भुगतान करने की अपील की। साथ ही कहा कि बोनस की राशि से किसान का सीधा संबंध है, इसलिए सरकार को मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक के बाद भुगतान का आदेश कर देना चाहिए।
छत्तीसगढ में भाजपा सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी का असर दिखने लगा है। धान के बकाया बोनस के भुगतान की गारंटी पूरी होने के साथ ही किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखने लगी है। इससे पहले साय सरकार ने 3100 प्रति क्विंटल की दर खरीदी करने और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है। भाजपा ने यह निर्णय लेकर प्रदेश की जनता को संदेश देने में सफल रही है कि मोदी की गारंटी में दम है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *