बीवी से अफेयर था इसलिए कर दी दोस्त की हत्या

रायपुर में हुए मर्डर का खुलासा, महाराष्ट्र से युवक को पकड़ लाई पुलिस
रायपुर। रायपुर की पुलिस ने करीब 15 दिनों से अनसुलझे हत्या के केस को सुलझा लिया है। इस मामले में महाराष्ट्र से एक युवक की गिरफ्तारी की गई है। दरअसल शहर के कबीर नगर इलाके के नकटा तालाब के पास एक शख्स की लाश मिली थी। मुकेश धु्रव नाम के इस युवक की हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई थी। तब हत्यारा कौन है यह पता नहीं चल सका था। पुलिस की जांच जारी थी और अब इस मामले में हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस को पता चला है कि मुकेश की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। इस हत्या का कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। पुलिस ने इस मामले में गोंदिया महाराष्ट्र से अविनाश भंडारकर उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया है । 25 साल के अविनाश ने ही मुकेश की हत्या की प्लानिंग की थी। इसी ने इस वारदात को अंजाम दिया था पूछताछ में इसने अपना जुर्म कबूला है और हत्या करने के तरीकों को भी बताया। अविनाश ने बताया कि वह और मुकेश एक साथ कबीर नगर में ही साहू ट्रांसपोर्ट नाम की कंपनी में ड्राइवर का काम करते थे। इस वजह से दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। अविनाश अक्सर मुकेश के साथ उसके घर जाया करता था । मुकेश अपनी पत्नी के साथ रहता था । दोनों साथ ही अक्सर लंच और डिनर किया करते थे। अविनाश, मुकेश की पत्नी पर भी डोरे डाला करता था। कुछ ही दिनों में अविनाश और मुकेश की पत्नी के बीच प्रेम संबंध पनपने लगा। मुकेश को इसकी खबर नहीं थी । कई बार मुकेश की गैरमौजूदगी में भी अविनाश उसकी पत्नी से मिलने घर आया करता था। मुकेश की पत्नी भी अविनाश का ही साथ दे रही थी और उसके साथ शादी करना चाहती थी।
ऐसे किया मर्डर
पुलिस की पूछताछ में अविनाश ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले तालाब के पास वह मुकेश को शराब पिलाने की बात कहकर लेकर गया। दोनों ने खूब शराब पी और साथ में खाना भी खाया। तब अविनाश ने मुकेश से कहा- मैं तुम्हारी पत्नी से प्यार करता हूं, वो भी मुझे ही चाहती है हम दोनों शादी करेंगे तुम उसे छोड़ दो। इतना सुनने के बाद मुकेश ने अविनाश की पिटाई कर दी। गुस्से में आकर अविनाश ने पास में ही पड़े पत्थर को मुकेश के सिर पर दे मारा। तीन चार बार अविनाश ने पत्थर को मुकेश के सिर पर पटका मुकेश की वहीं मौत हो गई। इसके बाद अविनाश भागकर महाराष्ट्र में जा छुपा था।
पुलिस ने कबीर नगर इलाके में लगातार लोगों से पूछताछ की तब पता चला था कि घटना से पहले मुकेश के साथ अविनाश को देखा गया था। तब पुलिस को पता लगा कि अविनाश फरार है। उसका पता लगाया गया। जानकारी सामने आई कि घटना के बाद से साहू ट्रांसपोर्ट में नौकरी छोड़कर गोंदिया जा चुका है। वहां जाकर रायपुर की पुलिस ने अविनाश को अब गिरफ्तार कर लिया। अब इसे इसे रायपुर लाया गया। मृतक मुकेश की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *