रौब झाड़ने के लिए हथियार पकड़कर और चलाते समय का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करना कुछ लोगों को बहुत भारी पड़ा। प्रसारित वीडियो व फोटो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने सभी को पकड़ा। दो मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की और बाकि लोगों को समझाइश देकर उन्हें छोड़ दिया। साथ ही यह भी हिदायत दी कि यदि वे दोबारा इस तरह की हरकत करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी डा. अभिषेक पल्लवने इन लोगों की जमकर क्लास ली। पुलिस के पास दो वीडियो आया था। जिसमें ट्रांसपोर्टर भास्कर मुदलियार उर्फ बाचू और सतबीर सिंह उर्फ सोनू नए साल पर बच्चों के हाथ से बंदूक से फायरिंग करवाते नजर आए थे। पुलिस ने उनकी पहचान की और उसके आधार पर भास्कर मुदलियार उर्फ बाचू को हिरासत में लिया। भास्कर मुदलियार के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। पुलिस ने उस पिस्टल को जब्त किया और लाइसेंस निलंबित करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। वहीं सतबीर सिंह उर्फ सोनू को नहीं पकड़ा जा सका।
https://www.instagram.com/reel/CpCLOCYDsOc/?igshid=NTdlMDg3MTY=
इनके अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों को पकड़ा था। जिनमें अलसीफा बानो उर्फ आशी नाम की एक युवती शामिल है। यह युवती यू ट्यूूब और इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाती है। उसने अपने एक दोस्त की पिस्टल लेकर फोटो खिंचवाई थी और उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था। वो पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध, यह भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने युवती अलसीफा बानो उर्फ आशी को समझाइश देकर छोड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने सन्नी और अभिषेक विश्वकर्मा व एक अन्य युवक को पकड़ा था। सन्नी ने भी देशी कट्टा और बटन चाकू लेकर फोटो खिंचवाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था। उसके पास से बटन चाकू मिला। आरोपित सन्नी ने पुलिस को बताया कि वो देवघर झारखंड से चाकू खरीदकर लाया था और अपने दोस्त के जन्मदिन पर उससे केक काटकर उसका फोटो खींचकर अपलोड किया था। उसके एक दोस्त अभिषेक विश्वकर्मा को एक नग हुक्का सेट के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित अभिषेक विश्वकर्मा अपने दोस्तों के जन्मदिन पर हुक्का परोसता था। आरोपित सन्नी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अभिषेक विश्वकर्मा के खिलाफ धूम्रपान निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...