धमतरी ज़िले में जल जागर महोत्सव के दूसरे दिन, रविवार को अल सुबह हाफ मैराथन में सैकड़ों लोग पहुंचे और जल बचाने के संदेश को प्रसारित करने के इस बड़े आयोजन का हिस्सा बने। रविशंकर जलाशय गंगरेल डैम के पास से शुरू हुई इस हाफ मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया—गंगरेल हाफ मैराथन (21.1 किमी), एन्डुरन्स रन (10 किमी), और वॉकेथॉन (5 किमी)। पुरुष और महिलाएं दोनों श्रेणियों में भाग लेते नजर आए। आयोजन के पहले स्वस्थ तन-मन के लिए ज़ुम्बा पर लोगों ने थिरकते हुए अपनी ऊर्जा दिखाई।










