Google Analytics Meta Pixel हरनाज बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत को ताज - Ekhabri.com

हरनाज बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत को ताज

अभिनेत्री और माडल हरनाज संधू ने सोमवार को मिस यूनिवर्स-2021 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। 21 वर्षीय संधू ने प्रतियोगिता में 79 देशों की प्रतिभागियों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की। मिस यूनिवर्स का ताज 21 साल बाद भारत लौटा है। संधू से पहले सिर्फ दो भारतीयों ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। इनमें अभिनेत्री सुष्मिता सेन (वर्ष 1994) व लारा दत्ता (वर्ष 2000) शामिल हैं। प्रतियोगिता के 70वें संस्करण का आयोजन इजरायल के इलात में किया गया था। इजरायल ने पहली बार आयोजन की मेजबानी की है।
चंडीगढ़ की माडल संधू लोक प्रशासन विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें यह ताज प्रतियोगिता की वर्ष 2020 की विजेता मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने पहनाया। पराग्वे की नादिया फेरेरा (22) दूसरे, जबकि दक्षिण्ा अफ्रीका की लालेला मसवाने (24) तीसरे स्थान पर रहीं।
जीत के बाद संधू ने कहा, ‘मैं परमेश्वर, माता-पिता व मिस इंडिया आर्गनाइजेशन के प्रति कृतज्ञ हूं, जिन्होंने हमेशा मार्गदर्शन और समर्थन दिया। मेरी जीत के लिए प्रार्थना करने वालों को ढेर सारा प्यार। 21 साल बाद ताज की भारत वापसी बेहद गौरव का क्षण है।” संधू अगली मिस यूनिवर्स चुने जाने तक न्यूयार्क सिटी में रहेंगी और मिस यूनिवर्स संगठन के साथ-साथ विभिन्न् गतिविधियों के लिए प्रवक्ता का काम करेंगी।
मैं खुद में विश्वास करती हूं, इसलिए यहां हूं : प्रश्नोत्तर के अंतिम दौर में संधू से पूछा गया कि मौजूदा वक्त में युवा महिलाएं जिस प्रकार के दबाव का सामना कर रही हैं, उससे निपटने के लिए वह क्या सलाह देना चाहेंगी। संधू ने कहा, ‘युवा आज खुद में विश्वास का सबसे अधिक दबाव महसूस कर रहे हैं। आप अद्वितीय हैं और वही आपको खूबसूरत बनाता है। दूसरों से खुद की तुलना बंद करें और दुनिया में घट रही दूसरी महत्वपूर्ण घटनाओं पर चर्चा करें। इसे आपको समझना होगा। खुद से बात करें, क्योंकि आप ही अपनी जिंदगी का नेतृत्व करने वाले हैं। आप ही अपनी आवाज हैं। मैं खुद में विश्वास करती हूं और इसीलिए आज यहां खड़ी हूं।” संधू का जवाब सुनकर आयोजन स्थल पर तालियां गड़गड़ा उठीं।
वर्ष 2017 में हुई शुरुआत : संधू ने 17 साल की उम्र में वर्ष 2017 में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और टाइम्स फ्रेस फेस चुनी गईं। बाद में उन्होंने लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया। वह यारा दियां पू बरन व बाई जी कुटांगे आदि पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...