Google Analytics Meta Pixel खुद चलकर अर्थी पर लेटा, फिर निकली जिंदा शख्स की अंतिम यात्रा और हुआ संस्कार - Ekhabri.com

खुद चलकर अर्थी पर लेटा, फिर निकली जिंदा शख्स की अंतिम यात्रा और हुआ संस्कार

बिहार के गया जिले के गुरारू प्रखंड के कोंची गांव में एक ऐसी अनोखी घटना देखने को मिली जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां 74 वर्षीय भूतपूर्व वायुसेना कर्मी मोहनलाल ने जीवित रहते ही अपनी अंतिम यात्रा निकाली। बैंड-बाजे की धुन और ‘राम नाम सत्य है’ के नारों के बीच, फूलों से सजी अर्थी पर लेटे मोहनलाल मुक्तिधाम पहुंचे, जबकि पीछे-पीछे ‘चल उड़ जा रे पंछी, अब देश हुआ बेगाना’ की धुन पूरे माहौल को भावुक बना रही थी।

 

 

मोहनलाल ने अपने गांववालों, रिश्तेदारों और मित्रों को “अंतिम यात्रा में शामिल होने” का न्योता दिया था। गांव में पहले तो यह खबर मज़ाक जैसी लगी, लेकिन जब लोग पहुंचे तो पूरा माहौल सन्न रह गया — सामने मोहनलाल फूलों की अर्थी पर लेटे हुए थे, और उनके पीछे सैकड़ों लोग “राम नाम सत्य है” का जाप करते हुए चल रहे थे। मुक्तिधाम पहुंचने पर मोहनलाल स्वयं अर्थी से उठे, और उनकी जगह एक प्रतीकात्मक पुतला रखकर उसका दाह संस्कार किया गया। पूरी विधि-विधान से चिता जलाई गई, राख को नदी में प्रवाहित किया गया और अंत में सभी के लिए सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।

 

 

मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने यह अनोखा कदम इसलिए उठाया क्योंकि “इंसान मरने के बाद नहीं देख पाता कि उसकी अंतिम यात्रा में कौन शामिल हुआ। मैं चाहता था कि अपनी आंखों से देख सकूं कि कौन मुझे स्नेह और सम्मान देता है।” मोहनलाल न केवल समाजसेवी हैं, बल्कि उन्होंने अपने खर्चे से गांव में सुविधायुक्त मुक्तिधाम भी बनवाया था ताकि बरसात के दिनों में शवदाह में लोगों को परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि उनका यह कदम पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *