Google Analytics Meta Pixel स्वास्थ्य सचिव ने कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश - Ekhabri.com

स्वास्थ्य सचिव ने कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश

  • सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर प्रदेश में जो लोग कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक और प्रिकॉशन डोज लेने से रह गए हैं, उन्हें जल्द ये टीके लगाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण से बचाव तथा उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए परिपत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक प्रभावी माध्यम है। कोविड संक्रमण के विरूद्ध प्रतिरक्षा विकसित करने के लिए प्रथम एवं द्वितीय डोज़ के साथ ही प्रिकॉशन डोज़ भी लगवाया जाना अति आवश्यक है।



सचिव ने कलेक्टरों को लिखे पत्र में बताया है कि 18 वर्ष व अधिक आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को 15 जुलाई 2022 से शासकीय कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह अभियान 30 सितम्बर 2022 तक चलाया जायेगा। उन्होंने कलेक्टरों को कोविड-19 टीकाकरण की नियमित समीक्षा कर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।




4 करोड़ 93 लाख टीके लगाए गए

कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में अब तक (20 सितम्बर तक) चार करोड़ 93 लाख 646 टीके लगाए गए हैं। इनमें से दो करोड़ 24 लाख 25 हजार 673 टीके पहली डोज के रूप में, दो करोड़ एक लाख 86 हजार 988 टीके दूसरी डोज तथा 66 लाख 87 हजार 985 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए जा चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...