रायपुर, 29 अप्रैल 2025।स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने आज रायपुर स्थित सर्किट हाउस में प्रदेशभर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की कार्ययोजना व भावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कटारिया ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है—जनता को गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, जरूरी है तो सिर्फ उनके कुशल उपयोग और लक्ष्य आधारित कार्य प्रणाली की।
गर्भवती महिलाओं की निगरानी होगी सख्त
सचिव ने मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सतत निगरानी और समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ व शिशु मृत्यु दर को प्रभावी रूप से कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की बात कही।
टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोग उन्मूलन प्राथमिकता में
बैठक में टीबी, मिजल-रूबेला, मलेरिया और कुष्ठ रोग को लक्ष्य के रूप में चिन्हित किया गया। इन बीमारियों के संपूर्ण उन्मूलन के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता जताई गई। कटारिया ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता और सेवा भाव से कार्य करें ताकि आम जनता को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
NHM के तहत वेतन देरी खत्म करने के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाएं संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि उन्होंने NHM के अंतर्गत हो रही वेतन देरी को खत्म करने और स्वास्थ्य अमले की समय-समय पर प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मीसल्स-रूबेला उन्मूलन के लिए वर्ष 2026 तक लक्ष्य प्राप्त करने पर भी जोर दिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में महामारी नियंत्रण संचालक डॉ. एस.के. पामभोई, संयुक्त संचालक प्रेमलता चंदेल, सभी जिलों के सीएमएचओ, संभागीय और जिला कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...