रायपुर, 29 अप्रैल 2025।राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बस्तर संभाग में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। जगदलपुर में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस्तर की स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और अनुबंध की समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ भारत माला परियोजना से जुड़ी सड़कों और दस वर्ष से अधिक पुराने राज्य मार्गों के नवीनीकरण कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बारिश के पहले सभी आवश्यक पुल-पुलियों के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं और उनके लिए पहुंच मार्ग भी अनिवार्य रूप से बनाएं, जिससे स्थानीय जनता को आवागमन में सहूलियत हो।
निर्माण गुणवत्ता और संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश
सचिव ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पूरा पालन किया जाए। उन्होंने निर्माण स्थलों पर पर्याप्त सामग्री, मशीनरी और श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने टीम भावना से कार्य करते हुए समयबद्ध और प्रभावी प्रगति के निर्देश दिए।
ठेकेदारों की मॉनिटरिंग और अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत
डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि ठेकेदारों को उनकी क्षमता के अनुरूप ही कार्य दिया जाए। जिन ठेकेदारों के पास आवश्यक संसाधन नहीं हैं या जो एक साथ कई परियोजनाएं लेकर धीमी प्रगति कर रहे हैं, उनके कार्यों की विशेष मॉनिटरिंग की जाए। अनुबंध के तहत तय समय में कार्य पूर्ण न करने वालों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। काम अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और निविदाओं से बाहर रखने के निर्देश भी दिए गए।
सार्वजनिक भवनों के लिए उपयुक्त स्थल चयन का सुझाव
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कहा कि सार्वजनिक भवनों के निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर उपयुक्त स्थल का चयन करें, ताकि वहां आवश्यक सुविधाएं—जैसे सड़क, बिजली और पेयजल—उपलब्ध कराई जा सकें। इससे भवनों का सदुपयोग सुनिश्चित होगा।
रोड सेफ्टी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
डॉ. सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान रोड सेफ्टी मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। दुर्घटनाजन्य स्थलों पर संकेतक बोर्ड, ब्लिंकर, डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। साथ ही, नई सड़कों के लिए सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए।
प्रमुख अभियंताओं की मौजूदगी में हुई समीक्षा
इस समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता (बस्तर) जी.आर. रावटे, मुख्य अभियंता (सेतु) एस.के. कोरी, मुख्य अभियंता (विद्युत) टी.आर. कुंजाम सहित अन्य अधिकारी और संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। बैठक में आरआरपी फेज-1, आरसीपीएलडब्ल्यूईए और वित्तीय वर्ष 2025-26 की परियोजनाओं की भी गहन समीक्षा की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
October 29, 2026 /
दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...