चोरी के बाद ज्यादा कैश देखकर आया हार्ट अटैक, अस्पताल में छोड़कर साथी फरार

उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर में चोरी करते समय एक चोर को ज्यादा कैश देखकर हार्ट अटैक आ गया। यह देखकर उसके साथी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। यहां एक जनसुविधा केंद्र में दो चोरों ने नकदी से भरा बैग उड़ा लिया। घर पहुंचकर बंटवारे के लिए रकम गिनने लगे तो 13 लाख की रकम देखकर एक चोर को हार्ट अटैक पड़ गया। चोर को 40-50 हजार की नकदी होने की ही उम्मीद थी। हालत बिगड़ने पर साथी उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराकर फरार हो गया,  वही अस्पताल में चोरी की रकम से उसका इलाज हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बिजनौर कोतवाली देहात के कस्बे के तिराहे पर पित्तनहेड़ी जिया निवासी उरूज हैदर का जनसुविधा केंद्र है। चोरों ने इस केंद्र से नकदी,  आधार कार्ड,  ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 13 लाख नकद उडा लिया था। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, लेकिन चोरों की शक्ल पहचान में नहीं आ रही थी।

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि नगीना थाना क्षेत्र के गांव आलेअलीपुर उर्फ किरतपुर निवासी नौशाद व एजाज को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन लाख 70 हजार रुपये, दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। नौशाद शातिर चोर है, जबकि एजाज ने पहली बार चोरी में आजमाया था। हालांकि आरोपितों ने पूछताछ में केंद्र से साढ़े सात लाख की रकम मिलने की बात कही है।

नौशाद और एजाज घटना के बाद नगदी भरा बैग लेकर नौशाद के घर पहुंचे। वहां पर रकम को गिना गया। मोटी रकम देखकर एजाज को हार्टअटैक आ गया। नौशाद तुरंत उसे गाड़ी किराए पर कर नगीना के एक अस्पताल में ले गया और वही छोड़कर चला गया। वहां से उसे बिजनौर में शास्त्री चौक रोड स्थित हास्पिटल ले जाया गया। तीन दिन तक उसका इलाज चला। इलाज में उसका करीब दो लाख का खर्च हो गया।

इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि आरोपित एजाज ने बताया कि उसे 40-50 हजार रुपये मिलने की उम्मीद थी। लाखों की रकम देखकर उसका बीपी बढ़ गया। वहीं नौशाद ने कुछ रुपये का जुआ खेल लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...