Google Analytics Meta Pixel उत्तर-पश्चिम भारत में आज और सताएगी लू, कल से बारिश के आसार - Ekhabri.com

उत्तर-पश्चिम भारत में आज और सताएगी लू, कल से बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई और एक जून को लू का असर ज्यादा रहेगा। हालांकि, एक जून और इसके बाद हल्की बूंदा-बांदी और धूल भरी हवाओं के चलने से कुछ राहत मिलेगी। देश की राजधानी दिल्ली में लू की वजह से पहली मौत दर्ज की गई। मृतक मजदूर था और उसे 107 डिग्री बुखार था। वहीं, यूपी के बांदा में एक मालगाड़ी के लोको पायलट को हीट स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी रही। बुधवार शाम को हुई हल्की बूंदा-बांदी और तेज हवाओं ने भले ही रिकॉर्ड तोड़ रहे तापमान पर कुछ लगाम लगाई, लेकिन बृहस्पतिवार को भी लू चली। विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पारा 44 से ऊपर दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार व ओडिशा में शुक्रवार को लू के आसार हैं। साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर एक जून को भी लू चल सकती है।  मौसम विभाग का कहना है कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तो विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में एक से तीन जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि जम्मू संभाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौजूद है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो जून के दौरान हल्की बारिश और आंधी तूफान आ सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़क सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में धूलभरी आंधी चल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *