Google Analytics Meta Pixel कलेक्ट्रेट में स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल का हुआ विक्रय - Ekhabri.com

कलेक्ट्रेट में स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल का हुआ विक्रय

कलेक्टर संग जिला पंचायत सीईओ ने भी खरीदा हर्बल गुलाल

कोण्डागांव- बुधवार को जिला कार्यालय परिसर में झांटीबन के मां शीतला स्व-सहायता समूह द्वारा स्टॉल लगाकर समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल का विक्रय किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी सहित जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा हर्बल गुलाल का क्रय किया गया। इसके साथ ही जिला कार्यालय के अधिकारियों तथा यहां आने वाले आगंतुको में भी हर्बल गुलाल क्रय हेतु उत्साह देखने को मिला ।     इस संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. हितेश मिश्रा ने बताया कि विगत 3 वर्षो से झांटीबन की मां शीतला स्व-सहायता समूह द्वारा हर वर्ष होली के अवसर पर हर्बल गुलाल का निर्माण पलास, धवई, सिन्दुर, मेहन्दी, चुकन्दर, लाल भाजी, पालक, हल्दी एवं गुलाब जल से हर्बल गुलाल का उत्पादन किया जा रहा है। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव द्वारा समूह को तकनीकी मार्गदर्शन के साथ आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये गये है। यह गुलाल होली पर बाजारों में बिकने वाले हानिकारक रासायनिक गुलालों से होने वाले दुष्प्रभावों जैसे त्वचा में एलर्जी, अस्थमा, सिर दर्द, खुजली एवं इनफेक्शन से बचाता है तथा त्वचा को शीतलता प्रदान करते हुए प्राकृतिक वस्तुओं से बनने के कारण त्वचा के लिए गुणकारी भी होता है। हर्बल गुलाल के निर्माण हेतु समूह के सदस्यों द्वारा वर्ष भर आवश्यक वनोत्पादों का संग्रहण किया जाता है। इस वर्ष कोण्डागांव के वार्षिक मेले में कृषि विभाग के प्रर्दशनी में ही हर्बल गुलाल का विक्रय किया जायेगा साथ ही होली के दो दिवस पूर्व घड़ी चौक में भी स्टॉल लगाकर विक्रय करने की योजना तैयार की गई है। जिला कार्यालय में आज समूह द्वारा 5 हजार रूपये के हर्बल गुलाल का विक्रय किया गया।    ज्ञात हो कि पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके द्वारा समूह को हर्बल गुलाल उत्पादन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ लोक स्वास्थ्य एवं परम्पराओं को जीवित रखते हुए नवाचारी प्रयोग हेतु सम्मानित भी किया गया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...