Google Analytics Meta Pixel यहां सालों से जवान लडकियां को शादी के बाद को देनी पड़ती है 'कौमार्य परीक्षा' - Ekhabri.com

यहां सालों से जवान लडकियां को शादी के बाद को देनी पड़ती है ‘कौमार्य परीक्षा’

आज महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। मगर देश में अभी भी कुछ ऐसा समाज है, जहां महिला को परखा जाता है। महाराष्ट्र के कंजरभाट समाज में ऩई नवेली दुल्हनों की कौमार्य परीक्षा यानी खुद का किसी से शारीरिक संबंध न बनाए जाने की परीक्षा देनी होती है। अगर वह इस परीक्षा में पास नहीं हुई तो न केवल उसे प्रताडित किया जाता है, बल्कि एक ही रात में तलाक तक हो जाता है। इतना ही नहीं उसका समाजिक बहिष्कार कर दिया जाता है।

महाराष्ट्र के बाहर इस समाज को सांसी समाज कहा जाता है। यह समुदाय विशेषकर राजस्थान,  मध्य प्रदेश,  महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में रहता है। इनकी अनुमानित आबादी करीब 15 से 20 लाख है, जिसका सबसे बड़ा हिस्सा राजस्थान और मध्य प्रदेश में रहता है। इस समाज में आज भी जिन-जिन लड़कियों की शादी होती हैं,  उन सभी को ‘कौमार्य परीक्षण’ देना होता है। समाज में किसकी पत्नी पवित्र है और किसकी नहीं, यह जांचने का अधिकार पंचायत को है। अगर उसका किसी से शादी से पहले कोई शारीरिक संबंध था या नहीं यह तय करने का ठेका भी पंचायत का ही है।

कंजरभाट समाज में पारंपरिक तौर पर शादी होने के बाद जात पंचायत बैठती है। जो वर और वधु पक्ष से 5000-5000 रुपये लेती है  और दोनों को कौमार्य परीक्षा के लिए तैयार करती है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन को सुहागरात के लिए एक कमरे में भेजा जाता है। कमरे को खासतौर पर इसी के लिए तैयार किया जाता है। दूल्हे को साथ में सफेद चादर भी दी जाती है। सफेद चादर यानी जिसपर शारीरिक संबंधों बनाने के बाद खून के धब्बे दिखाई देने चाहिए। इस परीक्षा के लिए साथ में कुछ रिश्तेदार भी जाते हैं जो कमरे के बाहर खड़े रहते हैं। इस पूरे जांच के लिए आधे घंटे का समय दिया जाता है।

परीक्षा के दौरान लोग बार-बार दरवाजा खटखटाकर ये पूछते रहते हैं कि कोई मदद तो नहीं चाहिए। मदद यानी लड़का-लड़की अगर यौन संबंध बनाने में परेशानी महसूस करते हैं तो उन्हें मदद के लिए दवाएं दी जाती हैं और पॉर्न फिल्म तक दिखाई जाती है। इतना ही नहीं बाहर खड़े ‘अनुभवी’ लोग तो अंदर आकर डेमो तक करने के लिए तैयार रहते हैं  कि ऐसे नहीं ऐसे करो।

सुबह जात पंचायत फिर बैठती है। दूल्हा-दुल्हन समेत परिवारवाले सभी वहां मौजूद होते हैं और सभी के सामने पंचायत दूल्हे से पूछती है कि तेरा ‘माल’ कैसा था? माल यानी वो लड़की जिससे शादी हुई है। सफेद चादर पर पड़े खून के धब्बों से उस महिला के चरित्र की परीक्षा की जाती है। खून के धब्बे ही गवाही देते हैं कि लड़की कैसी है। धब्बे हैं तो लड़का जवाब देता है ‘मेरा माल खरा-खरा-खरा’ और धब्बे नहीं हैं तो ‘मेरा माल खोटा-खोटा-खोटा’।

सफेद चादर पर अगर खून का धब्बा न हो तो लड़की को चरित्रहीन समझ लिया जाता है। तब उसी जगह लड़की के घरवाले लड़की को मारते-पीटते हैं और उससे पूछते हैं कि उसने किसके साथ ये सब किया था। समाज के ही सामने लड़की और लड़कीवालों के परिवार की बेइज्जती हो जाती है। जिस लड़की के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी हो उसे सिर्फ इसलिए मारा-पीटा जाता है तो सोचिए ससुराल वाले उसका क्या हाल करते होंगे। कई मामलों में तो उसी वक्त लड़की से तलाक ले लिया जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...