Google Analytics Meta Pixel यहां नाबालिग और जवान बेटियों को किराये पर दे रहे हैं मां-बाप, वजह जानकर फट जाएगा कलेजा - Ekhabri.com

यहां नाबालिग और जवान बेटियों को किराये पर दे रहे हैं मां-बाप, वजह जानकर फट जाएगा कलेजा

Jaipur Crime: राजस्थान में मासूम बेटियां प्रॉपर्टी की तरह खरीदी, बेची और किराये पर दी जा रही हैं और पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग पा रही है. यह गोरखधंधा कई सालों से चल बदस्तूर चल रहा है. सवाल ये है कि आखिर सरकार ऐसे मामलों पर अब तक लगाम क्यों नहीं लगा पा रही है. राजस्थान के कई राज्यों से बेटियों को किराए पर दिए जाने के मामले सामने आ रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में ऐसे केसों की संख्या ज्यादा है. एक-दो नहीं राजस्थान के पूरे 10 शहरों से इस तरह के केस सामने आ चुके हैं.

 

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ रूह कपा देने वाले मामलों के बारे में…

 

साल 2020 में झालावाड़ जिले में रहने वाली 8 साल की बच्ची को 3 लाख रुपए में लीज पर बूंदी जिले के रहने वाले एक शख्स को सौंप दिया गया था. दरिंदा बच्ची को नशा देकर उसका रेप करता था. 2021 में एक एनजीओ ने बच्ची का रेस्क्यू किया था. बच्ची इतने तनाव में थी कि 6 महीने तक उसकी तबीयत बिगड़ी रही. पता चला कि बच्ची के मां-बाप पर कर्ज था. उन्होंने कर्ज उतारने के लिए कर्ज देने वाले को ही बच्ची को किराये पर दे दिया था. जब तक बच्ची उसके पास रही तब तक वह उससे हैवानियत करता रहा.

 

18 लाख का कर्च चुकाने के लिए बेच दी 15 साल की बेटी

दूसरा मामला बूंदी जिले में स्थित एक गांव का है. यहां करीब 15 साल की लड़की को उसकी मां ने 18 लाख का कर्ज उतारने के लिए आगरा के दलाल को सौंप दिया. दलाल ने उसे चकला सेंटर पर बिठा दिया. लड़की के साथ हर दिन रेप होता, इसके बदले उसे जो पैसे मिलते दलाल उसमें से आधा पैसा रख लेता और आधा पैसा लड़की अपने घर भेजती.‌ एक NGO की मदद से 2024 में ही बच्ची को रेस्क्यू किया गया है.

Read Also  आज का राशिफल 

 

तीन बार लड़की को किराए पर दिया

राजस्थान के भीलवाड़ा से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया. गांव में रहने वाली 13 साल की लड़की को उसके माता-पिता ने एक बार नहीं तीन बार लीज पर भेजा. जरा सोचिए उस लड़की पर क्या गुजरी होगी. पहले उसे ग्वालियर में डेढ़ लाख रुपए में बेचा गया.‌ उसके बाद सवाई माधोपुर जिले में 500000 रुपए में एक शख्स को लीज पर दिया गया और उसके बाद 3 साल के लिए नागपुर शहर में रहने वाले एक आदमी को बेचा गया.

 

ऑन पेपर होता है लड़की का सौदा

सबसे बड़ी बात यह है कि अधिकतर मामलों में सौदा ऑन पेपर यानी दस्तावेज के आधार पर होता है. अधिकतर लोगों की डिमांड कम उम्र की लड़कियां होती है, अगर लड़की भागती है या वापस अपने माता-पिता के पास पहुंचती है तो माता-पिता की यह जिम्मेदारी होती है जब तक लीज पूरी ना हो लड़की को वापस भेजें.

 

राजस्थान के इन जिलों में होती है डील

राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी जैसे कई शहरों में लड़कियों का सौदा होता है. राजस्थान पुलिस सामाजिक संगठनों की मदद से कई तरह के सामाजिक सुधार कार्यक्रम चल रही है लेकिन उसके बावजूद भी इस तरह के मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *