Google Analytics Meta Pixel तेज रफ्तार की ट्रेनों में होंगे सिर्फ वातानुकूलित डिब्बे - Ekhabri.com

तेज रफ्तार की ट्रेनों में होंगे सिर्फ वातानुकूलित डिब्बे

रेलवे देश के कुछ चुनिंदा रूटों पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे या इससे अधिक रफ्तार वाली ट्रेनों का परिचालन निकट भविष्य में करने जा रहा है। मगर इन ट्रेनों में सिर्फ वातानुकूलित (एसी) कोच होंगे। रेलवे अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने की योजना के तहत यह तैयारी कर रहा है। यह जानकारी रेल मंत्रालय के प्रवक्ता डीजे नारैन ने दी।

रेल मंत्रालय के प्रवक्ता नारैन ने कहा कि इन ट्रेनों के टिकट सस्ते होंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नहीं समझना चाहिए कि सभी गैर वातानुकूलित कोचों को एसी कोच से बदल दिया जाएगा। इस समय अधिकतर मार्गों पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे या इससे कम है।
नारैन ने बताया कि राजधानी,  शताब्दी और दूरंतो जैसी प्रीमियर ट्रेनों को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की इजाजत है। इन ट्रेनों के डिब्बे 130 किलोमीटर प्रति घंटे या इससे ज्यादा रफ्तार पर चलने के लिए उपयुक्त हैं।
नारैन ने कहा कि 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की स्थिति में वातानुकूलित डिब्बों का होना तकनीकी जरूरत है। भारतीय रेलवे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की बड़ी योजना पर काम कर रहा है। स्‍वर्णिम चतुर्भुज पटरियों पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की योजना है। गैर वातानुकूलित डिब्बों के स्थान पर वातानुकूलित डिब्बे सिर्फ उन ट्रेनों में लगाए जाएंगे, जिनकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे या इससे ज्यादा होगी। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली ट्रेनों में गैर वातानुकूलित कोच बने रहेंगे।

दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन 15 अक्टूबर से फिर से होगी शुरू
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन 15 अक्टूबर से अपनी सेवा फिर से शुरू करेगी। नवरात्र से पहले जम्मू-कश्मीर के कटरा तक ट्रेन फिर से शुरू करने के संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ उनकी हालिया चर्चा के बाद यह कदम उठाया गया है। कार्मिक राज्यमंत्री सिंह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। मार्च के अंत में लॉकडाउन के कारण रुकी हुई ट्रेन सेवाओं को क्रमबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *