Google Analytics Meta Pixel हिटमैन ने 11 साल के बॉलर के साथ की प्रैक्टिस:फास्ट बॉलिंग करते देखा तो रोहित ने पास बुलाया - Ekhabri.com

हिटमैन ने 11 साल के बॉलर के साथ की प्रैक्टिस:फास्ट बॉलिंग करते देखा तो रोहित ने पास बुलाया

पर्थ। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 11 साल के नन्हे फास्ट बॉलर के फेन हो गए हैं। रोहित ने न केवल उसकी बॉलिंग देखी, बल्कि उसके साथ नेट पर प्रैक्टिस भी की। बीसीसीआई ने बच्चे के साथ खेलते रोहित का वीडियो शेयर किया है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया इन दिनों आस्ट्रेलिया के पर्थ में है। भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है, जबकि पहला वॉर्म-अप मैच आस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 अक्टूबर को है। रविवार को टीम इंडिया ने नेट पर जमकर पसीना बहाया। कप्तान रोहित शर्मा रविवार को प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड पर जा रहे थे। ड्रेसिंग रूम से आते समय रोहित की नजर भारतीय मूल के 11 साल के द्रुशील पर पड़ी। द्रुशील फास्ट बॉलिंग कर रहा था। रोहित और अन्य खिलाड़ी खड़े होकर उसकी बॉलिंग देखने लगे। रोहित उसके बॉलिंग एक्शन और स्पीड से इतना प्रभावित हुए कि उसे मिलने बुला लिया। रोहित ने द्रुशील से बातचीत की और उसके साथ नेट पर पहुंचे। यहां द्रुशील ने रोहित के लिए बॉलिंग की। रोहित ने उसकी बॉल खेली और उसे टिप्स भी दिए। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में द्रुशील ने बताया कि इनस्विंग यॉर्कर उसकी सबसे फेवरेट बॉल है, वह उस बॉल को डालने की काफी कोशिश करता है। कप्तान रोहित शर्मा ने द्रुशील को आटोग्राफ दिया, साथ ही उसके साथ मजाक भी करते नजर आए। द्रुशील ने हिटमैन को बताया कि वह टीम इंडिया के लिए खेलना चाहता है तो कप्तान ने पूछा कि अगर आप पर्थ में ही रहोगे तो इंडिया के लिए कैसे खेलोगे? इस पर द्रुशील ने कहा कि वह इंडिया आएगा, लेकिन कब आएगा, ये उसको पता नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...