पॉपुलर टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में अंजलि भारद्वाज का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया है। 30 साल की वैशाली का शव इंदौर की साईं बाग कॉलोनी में उनके घर पर मिला। उन्हें स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संजना के रोल से भी खासी पॉपुलैरिटी मिली थी। पुलिस के मुताबिक वैशाली ने फांसी लगाई है। इंदौर के ACP एम रहमान के अनुसार वैशाली ठक्कर को पड़ोस में रहने वाला राहुल नाम का लड़का परेशान कर रहा था, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है। वैशाली एक दूसरे शख्स से शादी करने वाली थीं, लेकिन राहुल ने इसे तुड़वा दिया, ताकि वो खुद वैशाली से शादी कर सके। वैशाली के सुसाइड करने के बाद से ही राहुल फरार है, पुलिस उसे तलाश रही है। इंदौर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद वैशाली का शव परिजन को सौंप दिया है। लोकल रिपोटर्स के मुताबिक वैशाली ने शनिवार रात को ही आत्महत्या कर ली थी, लेकिन परिजन ने सुबह पुलिस को खबर दी। पुलिस को मौके से 8 पेज का सुसाइड नोट मिला है। चूंकि पुलिस को घटना की सूचना 7 घंटे बाद मिली, इसलिए अब सुसाइड नोट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जाएगी। सुसाइड नोट में वैशाली ने दो लड़के-लड़कियों के नाम भी लिखे हैं, जिन्हें सजा दिलाने की बात कही है।
कोरोना के चलते टाल दी थी अपनी शादी
वैशाली ने पिछले साल 26 अप्रैल को केन्या के डेंटल सर्जन डॉ. अभिनंदन से सगाई की थी। करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई इस सेरेमनी की जानकारी एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके दी थी। दोनों जून 2021 में शादी करने वाले थे। हालांकि एक्ट्रेस ने महीनेभर बाद ही शादी के प्लान को टाल दिया था।अपने इस फैसले के पीछे वैशाली ने कोरोना केस बढ़ने का हवाला दिया था। एक इंटरव्यू में वैशाली ने कहा था, ‘मैं ऐसे सिचुएशन में शादी नहीं कर सकती जब कई लोग कोरोना से जान गंवा रहे हैं। अगर अगले साल तक स्थिति बेहतर होगी तो हम शादी कर लेंगे।’वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस शो में वैशाली ने संजना का रोल प्ले किया था। वह साल 2015 से 2016 तक इस सीरियल में नजर आई थीं। मशहूर टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में वैशाली ने लीड स्टार सिमर और प्रेम की बेटी अंजलि का रोल प्ले किया था। इसके बाद वैशाली ये वादा रहा, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर्स, लाल इश्क और विष या अमृत, मनमोहिनी 2 जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...