Google Analytics Meta Pixel आज से शुरू हो रहा हॉकी वर्ल्ड कप: कैसे हुई थी वर्ल्ड कप की शुरुआत , पीछे है दिलचस्प कहानी - Ekhabri.com

आज से शुरू हो रहा हॉकी वर्ल्ड कप: कैसे हुई थी वर्ल्ड कप की शुरुआत , पीछे है दिलचस्प कहानी

नई दिल्‍ली.भारत में 15वें हॉकी वर्ल्‍ड कप (Hockey World Cup 2023) की शुरुआत आज से होगी. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को होगा. भुवनेश्‍वर लगातार दूसरी बार वर्ल्‍ड कप की मेजबानी करेगा. 2018 में खेले गए वर्ल्‍ड कप के फाइनल में बेल्जियम ने नीदरलैंड को हराकर खिताब पर कब्‍जा किया था.

हॉकी वर्ल्‍ड कप की शुरुआत 1971 में हुई. माना जाता है है कि वर्ल्‍ड कप का आइडिया पाकिस्‍तान के एयर मार्शल नूर खान के दिमाग की उपज थी. उन्होंने वर्ल्ड हॉकी पत्रिका के पहले संपादक पैट्रिक राउली के जरिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) को इस बारे में बताया. एफआईएच को विचार पसंद आया और उसने पाकिस्‍तान को पहले हॉकी वर्ल्‍ड कप का मेजबान बनाने का ऐलान कर दिया.

पाकिस्‍तान को भारी पड़ी भारत से जंग
1971 में जब पहला वर्ल्‍ड कप होना था, तब भारत की सेना पाकिस्‍तान से बांग्‍लादेश को आजाद कराने में लगी हुई थी. दोनों मुल्‍कों में तनातनी जोरों पर थी. इन हालात में एफआईएच ने टूर्नामेंट को पाकिस्‍तान में न कराने का फैसला किया. इसके बाद स्‍पेन के शहर बार्सिलोना को वर्ल्‍ड कप की मेजबानी सौंपी गई. भारत और पाकिस्‍तान समेत 10 टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्‍सा लिया. पाकिस्‍तान ने मेजबान स्‍पेन को हराकर हॉकी वर्ल्‍ड कप का पहला खिताब अपने नाम किया. वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी को भी पाकिस्‍तानी कारीगरों ने बनाया था. इसका निर्माण में सोने और चांदी का इस्‍तेमाल किया गया. ट्रॉफी के ऊपरी हिस्से में ग्लोब बना है और उस पर हॉकी स्टिक दिखाई देती है.

Read Also  पूर्व भारतीय क्रिकेटर और रेफरी जडेजा का निधन

9 महीने में बनकर तैयार हो गया वर्ल्‍ड कप विलेज
राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में वर्ल्‍ड कप विलेज बनाया गया है. इसे रिकॉर्ड 9 महीने के अंदर तैयार किया गया है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसका दौरा भी किया. पटनायक ने ऐलान किया है कि अगर भारत वर्ल्‍ड कप जीतने में कामयाब रहा तो टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...