पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस आइपीएल लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा। चार बार की चैंपियन चेन्न्ई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से शिकस्त दी। सीएसके की जीत का आधार तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने अपने पहले स्पैल में ही तीन विकेट लेकर रखा, जिसके चलते मुंबई की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बना सकी। उसकी ओर से तिलक वर्मा ने 43 गेंदों पर तीन चौकों व दो छक्कों के साथ नाबाद 51 रन बनाए। सीएसके के लिए लक्ष्य आसान था, लेकिन उसका मध्यक्रम लड़खड़ाने से यह लक्ष्य मुश्किल हो गया। अंतिम ओवर में सीएसके को 17 रन और अंतिम चार गेंदों पर 16 रन की जरूरत थी और ऐसे में दुनिया के बेहतरीन फिनिशरों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी ने अंतिम चार गेंदों पर 16 रन बनाकर सीएसके को जीत दिला दी। सीएसके ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर मैच जीता। धौनी 13 गेंदों पर तीन चौकों व एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई के लिए डेनियल सैम्स ने 30 रन देकर चार विकेट लिए, लेकिन उनका यह प्रदर्शन उनकी टीम को जीत नहीं दिला सका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके ने पहली ही गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ (0) का विकेट गंवा दिया, जिन्हें सैम्स ने चलता किया। सैम्स ने अपने अगले ओवर में मिशेल सेंटनर (11) को भी पवेलियन भेज दिया, जिससे सीएसके का स्कोर दो विकेट पर 16 रन हो गया। रोबिन उथप्पा (30) और अंबाती रायडू (40) ने 39 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी कर सीएसके को मैच में लौटाया। इस साझेदारी को जयदेव उनादकट ने उथप्पा का विकेट लेकर तोड़ा। 13वें ओवर में दोबारा गेंदबाजी पर लौटे सैम्स ने लगातार ओवरों में शिवम दुबे (13) और रायडू के विकेट झटके। जल्द ही कप्तान रवींद्र जडेजा (3) को रिले मेरेडिथ ने चलता किया। यहां से सीएसके को 26 गेंदों पर 50 रन की जरूरत थी। ड्वेन प्रिटोरियस (22) ने कुछ अच्छे शाट खेले और मैच को काफी हद तक सीएसके की ओर मोड़ दिया।
अंतिम ओवर में उनादकट ने पहली ही गेंद पर प्रिटोरियस को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। अगली गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने एक रन लेकर धौनी को स्ट्राइक दी। तीसरी गेंद को धौनी ने लांग आफ पर छक्के के लिए भेज दिया। चौथी गेंद को धौनी ने फाइन लेग पर चार रन के लिए भेजा। पांचवीं गेंद पर उन्होंने दो रन जुटाए। अंतिम गेंद पर सीएसके को चार रन की चाहिए थे और धौनी ने लेग साइड में चौका जड़कर सीएसके को जीत दिला दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...