Google Analytics Meta Pixel :साहू समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए गृहमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री - Ekhabri.com

:साहू समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए गृहमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री

रायपुर- गृहमंत्री ताम्रधवज साहू के मुख्य आतिथ्य में रायपुर जिले के विकासखंड आरंग के ग्राम रीवा में आज साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिला साहू समाज ग्रामीण द्वारा किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया ने ग्राम पंचायत रीवा के अंतर्गत 24 लाख 48 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें हाईस्कूल के अतिरिक्त कक्ष लागत 4 लाख 71 हजार रुपए का भूमिपूजन तथा हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष लागत 6 लाख रूपये, चंद्राकर समाज का सामुदायिक भवन लागत 5 लाख रुपए और व्यवसायिक भवन लागत 8 लाख 77 हजार रूपए का लोकार्पण शामिल है।
गृह मंत्री श्री साहू ने भक्त कर्मा माता को नमन करते हुए कहा कि युवक युवती परिचय सम्मेलन आज के समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के सम्मेलन में युवक-युवतियों को एक दूसरे के बारे में जानने समझने का अवसर मिलता है। वे अपने सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक समझदारी से आगे बढते हैं।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने समाज के सभी वरिष्ठ और सम्मानीय सदस्यों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से साहू समाज यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। प्रसन्नता का विषय है कि साहू समाज भक्त माता कर्मा के बताये हुए आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है। भक्त माता कर्मा का संपूर्ण जीवन सर्व मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। वास्तव में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज के समय की आवश्यकता है, जिसके माध्यम से समाज के प्रतिभावान युवक-युवतियां एक मंच पर अपना परिचय देते हैं एवं भावी जीवन साथी का चयन करते हैं। इसके साथ ही इस बात का विश्वास भी होता है कि यहां मिलने वाली समस्त जानकारियां विश्वसनीय होंगी। साहू समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश का संगठित समाज है, जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करते आ रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रुप से इस प्रकार का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। डॉ डहरिया ने राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी को योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। साहू समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में प्रतिभागियों द्वारा अपना परिचय दिया गया। कार्यक्रम को अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी सम्बोधित किया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...