Google Analytics Meta Pixel घर पर होने वाले इलाज का भी करना होगा बीमा - Ekhabri.com

घर पर होने वाले इलाज का भी करना होगा बीमा

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने इंश्योरेंस कंपनियों को ऐसा बीमा कवर तैयार करने के लिए कहा है, जिसमें कोरोना काल में घर पर भी इलाज के मामले में इंश्योरेंस कवरेज की सुविधा हो। इरडा ने नए तरीके से घर पर होने वाले इलाज के लिए कंपनियों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इरडा द्वारा भेजे गए सर्कुलर में कहा गया कि कंपनियां चाहें तो ग्राहकों से कुछ शुल्क लेकर पहले से चले आ रहे हेल्थ इंश्योरेंस में सुविधा जोड़ सकती हैं या होम केयर ट्रीटमेंट कवरेज के साथ नया उत्पाद ला सकती है।

इरडा के मुताबिक होम ट्रीटमेंट इंश्योरेंस के तहत डाक्टर की सलाह पर किसी ऐसी बीमारी का इलाज अगर घर पर होता है, जिसके लिए अस्पताल जाना जरूरी माना जाता है, तो उसे कवर किया जाएगा। अभी आमतौर पर अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने पर ही हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा मिलता है। विडाल हेल्थ के संयुक्त प्रबंध निदेशक शंकर बाली ने बताया कि होम ट्रीटमेंट वाले हेल्थ इंश्योरेंस उत्पाद सीमित तरीके से अब भी उपलब्ध हैं, लेकिन इरडा के नए सर्कुलर से होम ट्रीटमेंट के नए तरह के प्रोडक्ट कंपनियां ला सकती हैं। इससे ग्राहकों के साथ कंपनियों को भी फायदा होगा।

बाली ने बताया, ‘मान लीजिए कोई मरीज सर्जरी कराता है और बाद में उसकी ड्रेसिग या फिजियोथेरेपी की जरूरत पड़ती है, तो यह अभी इंश्योरेंस में कवर नहीं होता है। नए उत्पाद में घर पर होने वाले इस प्रकार के इलाज को भी श्ाामिल किया जा सकता है। डाक्टर वीडियो कांफ्रेंसिग से मरीज को देख लेता है और घर पर नर्स की मदद से इलाज को अंजाम दिया जाता है, तो इसे भी इंश्योरेंस के तहत कवर किया जा सकता है।”

Read Also  अप्रिलिया SR 125 भारत में लॉन्च, TFT डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस प्रकार के उत्पाद से इंश्योरेंस कंपनियों का खर्च भी बचेगा, क्योंकि घर पर होने वाले इलाज की लागत अस्पताल की तुलना में कम आएगी और ऐसे उत्पाद की बिक्री अधिक होने की भी संभावना रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...