Google Analytics Meta Pixel रामेश्वरम कैफे में IED ब्लास्ट की खौफनाक साजिश, CCTV फुटेज से क्लियर हुआ मामला - Ekhabri.com

रामेश्वरम कैफे में IED ब्लास्ट की खौफनाक साजिश, CCTV फुटेज से क्लियर हुआ मामला

 

बेंगलुरु। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के बाद सभी लोग दहशत में है। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए है। वहीं धमाके के बाद पुलिस इस घटना को सभी एंगल से जाँच कर रही हैं। पुलिस ने आशंका जताई है की ये ब्लास्ट IED ब्लास्ट है। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त ने कहा है कि घटना की जांच हो रही है। कई टीमें जांच में लगी हैं और कई सुराग भी मिले हैं।

 

कैफे में जिस वक्त ब्लास्ट हुआ उस समय भीतर 50-60 लोग मौजूद थे। इसमें कुछ लोग खड़े होकर खाने के लिए टोकन तो कुछ लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर खाना खा रहे थे, लेकिन चंद सेकेंड में कैफे में ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। हर तरफ धुआं ही धुआं और चीख पुकार नजर आने लगी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा के पहलू को ध्यान में रखते हुए मीडिया से अटकबाजियां न करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि वो जांच में सहयोग बनाए रखें।

 

अज्ञात ने कैफ़े में रखा बैग

आरोपी की पहचान CCTV फुटेज के जरिए कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि इस धमाके को अंजाम देने वाले शख्स ने पहले रामेश्वरम कैफ़े में रवा इडली खाई और इसके बाद वॉश बेसिन के पास पेड़ के नीचे बैग रखकर चला गया। CCTV में चेहरा क्लियर नहीं है, लेकिन पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यह पता लगाएगी कि आरोपी दिखता कैसा है।

 

पहले सिलेंडर ब्लास्ट की बात आई थी सामने, बाद में बदली तस्वीर

Read Also  नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

शुरुआती जांच में इसे सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया, लेकिन इसके बाद पुलिस ने तस्वीर थोड़ी साफ करते हुए जानकारी दी कि ब्लास्ट साइट पर नट बोल्ट और छर्रे पाए गए इसके बाद जांच संदिग्ध धमाके की ओर मुड़ गई। हालांकि घायल चश्मदीदों ने उस समय ऐसा कुछ भी नहीं देखा था, जो पहली नजर में संदिग्ध लगे। घटना के बाद आनन-फानन में डॉग स्क्वॉयड भी कैफे के भीतर गई और जांच की। इसके पीछे-पीछे बम स्क्वॉयड की टीम भी पहुंच गई और चप्पे-चप्पे की जांच की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जानकारी जुटा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *