जांजगीर के जिला अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारियों की वजह से मरीजों संख्या बढ़ गई है। हालात ये है कि मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि मरीज स्ट्रेचर और कुर्सी पर बैठकर इलाज कराने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल में भारी अव्यवस्था है। कई मरीजों को भोजन तक नसीब नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। अव्यवस्था को इस बात से समझा जा सकता है कि सर्पदंश से पीड़ित मरीज पिछले 2 दिनों से कुर्सी में बैठकर इलाज करा रही है, वहीं एयरगन से घायल व्यक्ति को भी कुर्सी में बिठाकर रखा गया था। उसके लिए कोई स्ट्रेचर तक नहीं लाया गया। घायल मरीज भी पैदल चलकर पहुंचता है। कोई सुध लेने वाला नहीं है।
मरीजों के परिजन का कहना है कि कमजोरी होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने एडमिट करने बोल दिया है, लेकिन बेड ना होने के चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है और स्ट्रेचर में इलाज कराने मजबूर हैं। मरीजों की अच्छे से देखभाल नहीं हो रही है और अव्यवस्था का आलम है। इधर, सर्प दंश से पीड़ित महिला के पति ने बताया कि सर्प दंश के बाद जिला अस्पताल लाया गया था, जहां 2 दिनों तक कुर्सी में बिठाकर इलाज किया जा रहा है। ना तो खाना दिया गया और ना ही कोई अन्य सुविधा। जब इसकी शिकायत अस्पताल के अधिकारी से की गई, तब जाकर मरीज को खाना दिया गया है। इस तरह जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज अस्पताल की लचर व्यवस्था से परेशान हैं।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत का कहना है कि अस्पताल में सौ बेड स्वीकृत हैं। कोविड के समय इसीटोसी चालू हुआ था तो उसका भी बेड का उपयोग कर 160 बेड का अस्पताल चलाया जा रहा है। मौसमी बीमारी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके चलते 10 से 15 मरीजों का इलाज स्ट्रेचर में भी किया जा रहा है। इस समस्या के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है, जैसे ही स्वीकृति मिलती है, अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...