Google Analytics Meta Pixel मकान बनाना होगा सस्ता, कार की कीमतों में भी मिल सकती है राहत - Ekhabri.com

मकान बनाना होगा सस्ता, कार की कीमतों में भी मिल सकती है राहत

स्टील, लौह अयस्क, प्लास्टिक, कोकिंग कोल समेत कई कच्चे माल पर लगने वाले आयात शुल्क में कटौती से मकान बनाने की लागत कम होने के साथ ही कार और स्कूटर की कीमतों में भी राहत मिल सकती है। सरकार विभिन्न् प्रकार के कच्चे माल के आयात शुल्क के साथ पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क कम करने की घोषणा की थी। अब इसका असर दिखने लगा है। श्रीसीमेंट ने तो सोमवार को सीमेंट के दाम में कटौती का एलान कर डाला। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह कितना दाम कम करेगी। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट काउंसिल (ईईपीसी) के अनुमान के मुताबिक सरकार के फैसले से स्टील के दाम में 15 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। लौह अयस्क भी 4000 रुपये प्रति टन तक सस्ता हो सकता है। ढुलाई लागत कम होने से अन्य जिंसों के दाम भी कम होने की संभावना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मकान बनाने की लागत कम होने से वास्तविक खरीदार को राहत मिलेगी। नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नरेडको) के मुताबिक लागत बढ़ने से डेवलपर्स पर दाम बढ़ाने का दबाव था, जिससे अब राहत मिलेगी। मकान बनाने में मुख्य रूप से लोहा, स्टील, सीमेंट की लागत शामिल है और ये सभी चीजें अब सस्ती होने जा रही हैं। मारुति सुजुकी जैसी बड़ी वाहन कंपनियां भी लागत कम होने की समीक्षा कर रही हैं। कंपनी सूत्रों के मुताबिक इसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा सकता है। स्टील के दाम के लगातार बढ़ने से अभी कई कार कंपनियां कार की कीमत बढ़ाने पर विचार कर रही थी, वह अब नहीं होंगी।

आम उपभोक्ताओं को राहत के साथ छोटे उद्यमियों को कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। ईईपीसी के मुताबिक स्टील व लौह अयस्क के दाम घटने से इन वस्तुओं से जुड़े छोटे-छोटे उत्पाद सस्ते होंगे और उनकी बिक्री बढ़ेगी। छोटे उद्यमियों को कच्चे माल की खरीद के लिए अब कम पूंजी की जरूरत होगी, जिससे उनकी नकदी बचेगी और वे अब बड़ा आर्डर ले सकेंगे। लागत कम होने से प्लास्टिक से जुड़े आइटम भी सस्ते हो जाएंगे। लागत कम होने से इंजीनियरिग उत्पाद से लेकर प्लास्टिक उत्पाद के निर्यातकों की प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ जाएगी और इससे मैन्यूफैक्चरिग को भी प्रोत्साहन मिलेगा। जानकारों का कहना है कि सरकार के फैसले से कुल महंगाई दर कम होती है तो उससे भी मांग प्रोत्साहित होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *