रायपुर, 23 नवम्बर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेले में हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन 55 परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के 26 जिलों में 12 हजार से अधिक किफायती और गुणवत्तापूर्ण मकानों का निर्माण किया जाएगा।

कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड के एआई चैटबॉट और नए डिजिटल पोर्टल की भी लॉन्चिंग की गई, जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को परियोजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक आयोजन में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड राज्य में बेहतर कार्य कर रहा है और लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में नवाचार अपना रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने हाउसिंग बोर्ड के 790 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान कर उसे कर्जमुक्त किया है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन की गति और तेज होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में 26 लाख आवासों की मंजूरी दी गई है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 32 हजार और बस्तर में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं।
कार्यक्रम में जरूरतमंद लाभार्थियों को आवास बुकिंग प्रमाणपत्र, फ्री होल्ड मकान प्रमाणपत्र तथा हाउसिंग बोर्ड के तैयार आवासों की चाबियां भी सौंपी गईं।
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड की परियोजनाओं को सभी जिलों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मेले की शुरुआत से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा लैंड डायवर्सन और फ्री होल्ड में दी गई रियायतों से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड ने एक वर्ष में 672 करोड़ का कारोबार किया है और अब डिमांड आधारित परियोजनाओं को गति दी जा रही है।
हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि आने वाले चरण में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी नई आवासीय परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
गौरतलब है कि बीटीआई ग्राउंड में आयोजित यह राज्य स्तरीय आवास मेला 25 नवम्बर तक चलेगा। मेले के पहले दिन से ही नागरिक बड़ी संख्या में परियोजनाओं की जानकारी लेने और आवास बुकिंग के लिए पहुंचे, जिसके कारण शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट से खम्हारडीह मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...