Google Analytics Meta Pixel बंगाल कैसे फतह करेगी BJP, नये साल में शाह ने सेट कर दिया एजेंडा - Ekhabri.com

बंगाल कैसे फतह करेगी BJP, नये साल में शाह ने सेट कर दिया एजेंडा

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी रणनीतिकार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के तीन दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी संगठन, जमीनी हालात और चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने बंगाल विजय के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करते हुए 294 विधानसभा सीटों में से दो-तिहाई सीटों पर जीत का टारगेट कार्यकर्ताओं के सामने रखा। बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित बीजेपी अब पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के इरादे से पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। अमित शाह ने इस दौरे के दौरान संगठन को कसने के साथ-साथ चुनावी एजेंडा भी साफ कर दिया।

 

 

 

अमित शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे प्रचार के दौरान पांच मुख्य मुद्दों को केंद्र में रखें—

1.घुसपैठ की समस्या
2.वंदे मातरम
3.जय श्री राम
4.सोनार बांग्ला का निर्माण
5.बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की पुनर्स्थापना

बीजेपी का मानना है कि ये मुद्दे भावनात्मक और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ते हैं और पार्टी के पक्ष में माहौल बना सकते हैं।

 

 

 

गृह मंत्री के एजेंडे में घुसपैठ का मुद्दा सबसे ऊपर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता को यह समझाया जाए कि सुरक्षित बंगाल के लिए बीजेपी की सरकार क्यों जरूरी है। अमित शाह ने दो टूक कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जब जनता के बीच जाये तो ये समझाए कि, तृणमूल कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस मुद्दे पर नरम रुख अपनाती रही है। पार्टी का दावा है कि सीमा सुरक्षा और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग में राज्य सरकार बाधा डालती है।

Read Also  गहलोत समर्थक विधायक बोले-पायलट को बनाया जाए मुख्यमंत्री

 

 

अमित शाह ने ‘सोनार बांग्ला’ को केवल नारा नहीं, बल्कि चुनावी विजन बताया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर बंगाल के गौरवशाली इतिहास और मौजूदा हालात की तुलना जनता के सामने रखें। बीजेपी का फोकस बंगाल की सांस्कृतिक, साहित्यिक और ऐतिहासिक पहचान को दोबारा स्थापित करने पर रहेगा। ‘वंदे मातरम’ और ‘जय श्री राम’ को इसी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक के तौर पर प्रचारित किया जाएगा।

 

 

भावनात्मक मुद्दों के साथ-साथ बीजेपी भ्रष्टाचार को भी बड़ा चुनावी हथियार बना रही है। अमित शाह ने स्पष्ट किया कि अब पार्टी रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक रणनीति अपनाएगी। शाह ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय घोटालों को नाम लेकर जनता के सामने रखें।

 

 

इसके अलावा अमित शाह ने बूथ स्तर तक तैयारियों की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि बीजेपी की पहुंच राज्य के हर हिस्से तक बने। इस दौरान अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ सांसदों, विधायकों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं और RSS पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों का उद्देश्य एक ही था—बीजेपी को बंगाल में सत्ता तक पहुंचाने के लिए संगठन को पूरी तरह तैयार करना।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

छत्तीसगढ़ की बेस्ट प्रैक्टिस को राष्ट्रीय पहचान, आवास योजना में सम्मान

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों को किफायती और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। EWS-LIG वर्ग के लिए...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *