Google Analytics Meta Pixel धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा विशालकाय खतरा, संकट में पड़ सकता है मानव जीवन - Ekhabri.com

धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा विशालकाय खतरा, संकट में पड़ सकता है मानव जीवन

नई दिल्ली। दुनिया भर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में हो रही हलचलों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं जिससे नई-नई जानकारियां निकल कर सामने आती हैं। अब हाल ही में एक डेटा सामने आया है जिसमें बताया गया है कि धरती की तरफ तेजी से एक क्षुद्र ग्रह आ रहा है। दरअसल, नासा ने एक डेटा जारी किया है जिसके अनुसार, धरती की तरफ एक ऐसा क्षुद्रग्रह तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण मानव अस्तित्व संकट में पड़ सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस क्षुद्रग्रह का आकार लंदन आई से भी कहीं बड़ा है। हालांकि इस क्षुद्रग्रह का धरती पर क्या असर होगा इसका अभी वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। अगर ये धरती से टकराता है तो हो सकता है कि इससे देश के देश या पूरी मानव सभ्यता ही संकट में पड़ जाए। इस बार जिस क्षुद्रग्रह के धरती के करीब पहुंचने का दावा वैज्ञानिक कर रहे हैं उसका नाम 2007 यू वाई-१ है जिसका आकार लगभग 150 मीटर होने का अनुमान है।
दरअसल, वैज्ञानिकों को साल 2007 के अक्टूबर महीने में ये विशाल क्षुद्रग्रह नजर आया था। 2007 यू वाई1 क्षुद्रग्रह का आकार 150 मीटर के करीब है। वैज्ञानिकों के द्वारा बीते 2 फरवरी 2022 को जुटाए गए डेटा के अनुसार, ये क्षुद्रग्रह पृथ्वी की कक्षा के करीब तो आएगा, लेकिन 5 मिलियन किलोमीटर दूर रहेगा। हालांकि, ये दूरी सामान्य तौर पर बहुत ज्यादा है,लेकिन अंतरिक्ष के लिहाज से ये दूरी कोई ज्यादा नहीं है।
वहीं नासा के द्वारा साझा किए डेटा के अनुसार, इस क्षुद्रग्रह के 8 फरवरी को धरती की कक्षा के करीब आने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अभी तक के अध्ययन में जो जानकारी निकल कर सामने आई उससे अभी धरती को ज्यादा खतरा नहीं नजर आता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि खतरा पूरी तरह से टल जाएगा, क्योंकि वैज्ञानिकों की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, 4 मार्च को एक और क्षुद्रग्रह धरती के करीब आने वाला है। इसका नाम 2001 सीबी 21 है जिसकी चौड़ाई 4,265 फीट है। जानकार इस क्षुद्रग्रह को बेहद खतरनाक मान रहे हैं।
हालांकि, एहतियात के तौर पर नासा ने इस क्षुद्रग्रह से निपटने के लिए पिछले साल एक भारी अंतरिक्ष यान लांच किया था। वहीं नासा को ऐसे क्षुद्रग्रहों की पहचान करने की जिम्मेदारी मिली हुई है जो सामान्य क्षुद्रग्रहों से 90 फीसदी बड़े हैं। जिससे इन क्षुद्रग्रहों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और आने वाले भविष्य के खतरों को टाला जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम शुरू

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...