Google Analytics Meta Pixel स्कूलों में 20 से 30 अगस्त तक हमर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन - Ekhabri.com

स्कूलों में 20 से 30 अगस्त तक हमर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य के सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में हमर तिरंगा कार्यक्रम 20 से 30 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य डाइट और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा को हमर तिरंगा कार्यक्रम का सघन निरीक्षण और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य हमर तिरंगा कार्यक्रम के नाम से विद्यार्थियों एवं समुदाय के मध्य देशभक्ति का जज्बा विकसित करना और अपने संविधान के प्रति आस्था जताना। स्कूल एवं समुदाय को आपस में जोड़कर या हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए उसमें अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना। आधुनिक परिस्थतियों में स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ निरक्षरता एवं अज्ञानता से मुक्त होकर विकास की दिशा में मिलकर एकजुट होकर आगे बढ़ने हेतु संकल्प लेना है। हमर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य में पूर्व से राज्य अधिकारियों को आबंटित जिलों में शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं का निरीक्षण इस अवधि में किए जाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े सभी राज्य स्तरीय कार्यालयों से कहा गया है। जिले में जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य डाइट और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों द्वारा विभिन्न विकासखण्डों का आबंटन कर शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं का निरीक्षण करने के लिए आदेशित करें और अधिकतम शालाओं में निरीक्षण सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान निरीक्षण की प्रविष्टि निर्धारित लिंक में की जाए।

20 से 30 अगस्त तक प्रतिदिन दिखाईजाएगी गांधी फिल्म

गांधी फिल्म को 20 से 30 अगस्त तक प्रतिदिन रोस्टर बनाकर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को दिखाया जाना है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को थिएटर की सूची और उनकी क्षमता भेज दी गई है। प्रतिदिन कितने केन्द्रों में कितने बच्चों ने इस फिल्म को देखा, उसकी जानकारी भी लिंक में भरकर केन्द्र से ही मंगवाएं। प्रतिदिन जिलेवार जानकारी साझा करें। स्मार्ट कक्षाओं और प्रोजेक्ट आदि के माध्यम से यह फिल्म दिखा रहे हों तो उसका विवरण भी प्रविष्ट किया जाए। प्रतिदिन की प्रविष्टि उसी दिन कर लें, अगले दिन प्रविष्टि का अवसर नहीं मिल सकेगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया है कि कुछ जिले केवल स्मार्ट कक्षाओं में फिल्म दिखाए जाने की तैयारी कर रहे हैं। सभी थिएटर लिंक एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इसलिए सभी थिएटर में क्षमता अनुसार विद्यार्थियों को फिल्म को दिखाने हेतु रोस्टर बनाकर भेजा जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक थिएटर के लिए एक टीम का गठन कर उनसे सम्पर्क कर लिंक की प्राप्ति संस्कृति विभाग से प्राप्त कर नियमित 10 दिन तक फिल्म प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 20 से 30 अगस्त के मध्य अंगना म शिक्षा के मेले को भी माताओं एवं बच्चों को जोड़कर उनकी सक्रिय भूमिका भी सुनिश्चित कर भागीदारी बढ़ाई जाए। सुरक्षा संबंधी नियमों एवं पालकों से फिल्म दिखाने लेकर जाने की लिखित सहमति अवश्य लेकर रखें। निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों को भी इस फिल्म को दिखाने की सुविधा प्रदान की जाए।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...