Google Analytics Meta Pixel पीईकेबी खदान को पुनः शुरू कराने जिला मुख्यालय में ज्ञापन देने आए सैकड़ों ग्रामीणों ने एनजीओ के संचालक के खिलाफ लगाए नारे - Ekhabri.com

पीईकेबी खदान को पुनः शुरू कराने जिला मुख्यालय में ज्ञापन देने आए सैकड़ों ग्रामीणों ने एनजीओ के संचालक के खिलाफ लगाए नारे

 

  • बाहरी खदान विरोधी लोगों और आलोक शुक्ला के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए

 

  • सेंकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपन से मिलकर सौंपा ज्ञापन  

 

अंबिकापुर;12 जनवरी 2024: सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी) खदान शुरू करवाने की मांग लेकर गुरुवार को अंबिकापुर जिला मुख्यालय में एकत्र हुए। कलेक्टोरेट परिसर में प्रवेश के दौरान ग्राम साल्ही, परसा, बासन, शिवनगर, फतेहपुर, घाटबर्रा इत्यादि गांवों के ग्रामीणों के समूह ने बाहरी एनजीओ और छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संचालक आलोक शुक्ला और खदान विरोधियों के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

 

ग्रामीणों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की बीते छः महीने से बंद पड़ी पीईकेबी खदान इन्ही बाहरी लोगों और एनजीओ आलोक शुक्ला के झूठे आंदोलन की वजह से अब तक शुरू नहीं हो पा रही है। हम सभी लोग इस खदान में नौकरी करते थे लेकिन इसके बंद होने से अब हम बेरोजगार हो गए हैं। आलोक शुक्ला द्वारा पहले भी फर्जी अभियान चलाकर खनन कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा था इसलिए इसके पुनः सुचारु रूप से संचालन की मांग हेतु नवपदस्थ कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपन से मिलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।

 

हम सभी आवेदकगण खदान प्रभावित परिवार के सदस्य व आसपास के ग्रामीण हैं तथा अधिकतर लोग खदान में नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। लेकिन आलोक शुक्ला के बाहरी एनजीओ द्वारा बाहर से कुछ लोगों को लाकर और कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के साथ मिलकर एक बार फिर फर्जी आंदोलन छेड़कर पीईकेबी खदान के लिए हो रही कर्रवाई के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसे करोड़ों रुपए देकर कई सोशल मीडिया टीम द्वारा वायरल कर क्षेत्र की एक मात्र खदान का विरोध करने की मुहिम जारी है। जबकि शीर्ष न्यायालय ने भी पीईकेबी खदान के संचालन की अनुमति दे दी है। इसके फलस्वरूप कई महीनों से पीईकेबी खदान को जमीन न उपलब्ध होने के कारण खदान में उत्पादन अब बंद हो गया है। नतीजतन अब उन्हें बेरोजगार होकर रोजी रोटी के लिए भटकना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों ने श्री संदीपन से भी यह दरख्वास्त की है की रायपुर स्थित आलोक शुक्ला का एनजीओ निजी स्वार्थ के लिए आदिवासीयों के हितैषी होने का ढोंग कर रही है और हम सभी आदिवासी भाइयों के बीच फूट डाल कर हमें आपस में लड़ाने का प्रयास कर कर रही है जिससे हमारा यह शांति प्रिय क्षेत्र अब झगड़ों का गढ़ बनता जा रहा है। ये बाहरी एनजीओ विदेशी पैसे की ताकत से हमारे क्षेत्र को देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी बदनाम कर रही है। इसलिए आलोक शुक्ला तथा आंदोलन के लिए बाहर से गाड़ियों में भरकर-भरभर कर लाए जाने वाले लोगों का प्रवेश हमारे क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित करने का आग्रह भी हमने किया है।

 

उल्लेखनीय है की राजस्थान सरकार द्वारा पीईकेबी खदान से छत्तीसगढ़ सरकार को सालाना एक हजार करोड़ के राजस्व देने के साथ साथ हसदेव में सरगुजा जिले मे 5000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार भी उपलब्ध है। कोयला ब्लॉक परियोजना के बंद होने से स्थानीय लोगों, विशेष रूप से आदिवासियों, को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इस खदान से खदान प्रभावित परिवारों के अलावा आसपास के स्थानीय लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, आदि जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। खदान के बंद होने से इन लोगों के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *