रायपुर/बालोद। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा के पति और सेवानिवृत्त आईजी रवींद्र भेडिय़ा का आकस्मिक निधन हो गया। देर रात रायपुर निवास में हृदयाघात के चलते उनका निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही राजनीति पार्टियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शव को उनके गृहग्राम पीपरछेड़ी लाया गया है। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही रविन्द्र भेडिय़ा कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर लौटे थे। रिटायर होने के बाद वो बालोद क्षेत्र में लगातार सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय थे। 3 साल पहले ही में आईजी पद से रविन्द्र भेडिय़ा रिटायर हुए थे।
जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले हीआईजी पद से रविन्द्र भेडिय़ा रिटायर हुए थे। उस दौरान उनके चुनाव लडऩे की अटकलें भी लग रही थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, उनके स्थान पर उनकी पत्नी अनिला भेडिय़ा को कांग्रेस ने डौंडीलोहारा से उम्मीदवार बनाया। अनिला भेडिय़ा सीट से जीती भी और बाद में मंत्री भी बनाई गईं।
-कोरोना से जीती थी जंग
रविन्द्र भेडिय़ा को कुछ दिन पहले ही कोरोना हुआ था, जिससे स्वस्थ्य होकर वो पिछले सप्ताह ही घर लौटे थे। जानकारी के मुताबिक वो पूरी तरह से स्वस्थ्य थे। कल वो रायपुर स्थित मंत्री बंगले में परिवार के सभी लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान वो उठकर बाथरूम गए, जहां उन्हें अटैक आ गया और वो बेहोश होकर गिर पड़े।
इलाज के दौरान मौत हो गई
परिवार के लोगों ने तत्काल उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनकी मौत के बाद अब शव को परिजन डौंडीलोहारा स्थित पैतृक गांव ले गए हैं, जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत के बाद पुलिस गलियारे और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।
इस जिले में सेवाएं दी
भेडिय़ा बिलासपुर, रायगढ़ में लंबे समय तक एडिशनल एसपी रहे। बस्तर पोस्टिंग के दौरान नक्सलियों के खिलाफ बहादुरी से कार्रवाइयां की। नारायणपुर एसपी रहने के दौरान नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर उनकी गाड़ी उड़ा दी थी। वे गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। लंबे समय तक वे अस्पताल में रहे। स्वास्थ्य होकर लौटने के बाद फिर से नक्सली ऑपरेशन में जुट गए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...