हुंडई ने इस साल क्रेटा फेसलिफ्ट और इसका एन लाइन वेरिएंट एसयूवी लॉन्च किया है, जबकि साल के अंत तक एक और वेरिएंट आने वाला है, जो इसका इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। आगामी क्रेटा ईवी के बारे में क्या नई डिटेल्स सामने आई हैं। हुंडई ने पुष्टि की है कि वह इस साल के अंत तक क्रेटा ईवी का प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसकी लॉन्चिंग 2025 की पहली छमाही में होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि क्रेटा ईवी की कीमत 20 लाख रुपये से 28 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच होगी। लॉन्च होने के बाद, अपकमिंग टाटा कर्व ईवी, होंडा एलिवेट ईवी और अन्य ईवी प्रोडक्ट्स को टक्कर देगी।
क्रेटा ईवी का बाहरी डिजाइन लगभग ICE क्रेटा जैसा ही होगा। स्पाई तस्वीरों से इसका डिज़ाइन N-लाइन वेरिएंट जैसा ही लग रहा है। हुंडई इसमें नए बंपर, EV बैजिंग और एयरोडायनामिक एलॉय व्हील जैसे कुछ मामूली बदलाव पेश करेगी। हुंडई, क्रेटा ईवी के लिए अलग-अलग कलर ऑप्शंस भी दे सकती है। क्रेटा EV में लगभग 45kWh की बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जिसकी वास्तविक रेंज लगभग 250-300 किलोमीटर होने की संभावना है। मोटर स्पेक्स ग्लोबल मार्केट में बेची जाने वाली कोना EV के समान होने की उम्मीद है, जहां यह इलेक्ट्रिक मोटर 135bhp पॉवर और 255Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कोना EV की तरह, हमें ग्रिल पर एक चार्जिंग सॉकेट भी देखने की मिल सकता है।
क्रेटा ईवी के इंटीरियर को कई बार देखा गया है। ऐसी ही एक स्पाई तस्वीर में इसे नए 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ देखा गया था। साथ ही, इसमें स्टीयरिंग व्हील के पीछे गियर सेलेक्टर डायल भी था। डैशबोर्ड का बाकी हिस्सा अभी तक बिना कवर के नहीं देखा गया है। उम्मीद है कि यह रेगुलर क्रेटा जैसा ही होगा। हुंडई इसमें हेड-अप डिस्प्ले और इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसे कुछ नए फीचर शामिल कर सकती है। साथ ही इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360-डिग्री कैमरा भी मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...